चीताखेड़ा । मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत जिले में आसमान में विगत दो दिनों से बादल छाए हुए थे। वहीं गत रात्रि शनिवार को भी जिले में हल्की बूंदाबादी के समाचार सुनने में मिले थे। रविवार को अल सुबह से ही काली घटाएं उमड़ रही थी और रुक रुक बुंदाबांदी हो रही थी। वहीं आज दोपहर में जीरन तहसील के गांव धामनिया जागीर और पठारिया में लगभग 5 मिनट से मक्का के दाने के आकार के ओले गिरने शुरू हो गए। लगभग आधे घंटे से बारिश का दौर भी चला। सड़को पर पानी बहकर निकल गया।
वहीं इस समय रबी सीजन की फसलें खेतों में खड़ी है। जो पककर तैयार है और कटाई का काम भी चल रहा है। ऐसे समय में मौसम की ये मार किसानो के माथे पर चिंता की लकीरे खिंच रही है। ये बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। अब पहले से ही कर्ज के बोझ के तले किसान, प्रशासन से मुआवजे की उम्मीद लगा रहे है।