BREAKING NEWS
KHABAR : नो तारीख को होने वाली वर्ष की चतुर्थ नेशनल.. <<     KHABAR : शासन की मंशा अनुरुप 01 दिसंबर को एड्स.. <<     KHABAR : नगर परिषद रामपुरा के कार्यालय में हुई.. <<     KHABAR : कलेक्टर गुप्ता ने प्रेसवार्ता कर आगामी.. <<     BIG NEWS : पुलिस थाना शामगढ की चौकी चंदवासा को.. <<     NEWS : यूनिटी स्पोर्ट्स क्लब, मोर्निंग फुटबाल.. <<     KHABAR : 1 दिसम्बर को होगी मतगणना के लिये नियुक्त.. <<     KHABAR : एक लाख रुपये से अधिक के बकायादारों को.. <<     KHABAR : माध्यमिक विद्यालय छोटी कसरावद के प्रधान.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम लेवड़ा और बघाना का सोनू.. <<     KHABAR : शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर.. <<     KHABAR : श्वानों का आतंक जारी, राष्ट्रीय पक्षी मोर.. <<     BIG NEWS : मौसम विभाग की चेतावनी, एमपी में फिर होगी.. <<     KHABAR : कलेक्टोरेट में स्वास्थ्य विभाग ने किया.. <<     REPORT : मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत.. <<     GOOD NEWS : तलाक लेने आई महिला का बसा घर, पुलिस.. <<     KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कलेक्टर.. <<     BREAKING: राजधानी में भीषण हादसा, ट्रक की चपेट में.. <<     KHABAR : स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के अंतर्गत नगर पालिका.. <<     BIG NEWS : उदयपुर-इंदौर वीर भूमि एक्सप्रेस और काली.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 6, 2023, 10:36 am
NEWS : टीम एटीबीफ ने खरदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रक्तदान शिविर लगाकर मनाया महिला दिवस, महिलाओं को किया रक्तदान के प्रति प्रेरित, पढ़े रेखा खाबिया की खबर      

Share On:-

चित्तौड़गढ़। महिला दिवस 8 मार्च को है, लेकिन टीम एटीबीफ ने होली के त्योहार को देखते हुए रविवार को रक्तदान शिविर लगाकर महिला दिवस मनाया। हर वर्ष महिला दिवस पर टीम एटीबीफ रक्तदान शिविर का आयोजन करता चला आ रहा है। पहले महिलाओं में रक्तदान को लेकर संकोच था, लेकिन अब महिलाओं की सोच बदल रही है। महिलाएं भी रक्तदान के लिए पूरे उत्साह के साथ आगे आ रही हैं। इसकी बड़ी वजह भी है। जिले में हर साल 24 हजार मरीजों को ब्लड की जरूरत पड़ती है। इनमें 18 हजार महिलाएं होती हैं। कई महिलाएं गर्भावस्था में एनीमिया की शिकार हो जाती है। ब्लड की कमी से डिलीवरी के दौरान उनकी जान को खतरा हो सकता है। यहीं वजह है कि महिलाएं रक्तदान के लिए आगे आ रही हैं। वो खुद के जन्मदिन या माता-पिता, बच्चों के जन्मदिन या शादी की वर्षगांठ जैसे खास मौकों को रक्तदान कर और भी खास बना रही है। 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को आचार्य बहुउद्देशीय फाउंडेशन के तत्वाधान में आचार्य श्री तुलसी ब्लड फाउंडेशन संस्था टीम की ओर से शहर के खरदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। खास बात यह रही की शिविर में केवल महिलाओं ने रक्तदान किया। मुख्यातिथि के तौर पर महावीर इंटरनेशनल के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष सीए अनिल जैन पहुंचे और कार्यक्रम का शुभारंभ कर रक्तदाताओं की हौंसलाफजाई की। कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य बहुउद्देशीय फाउंडेशन के संस्थापक सुनील ढिलीवाल ने की। विशिष्ट अतिथि सीए अर्जुन मुंदडा ने संस्था के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए महिला टीम द्वारा आयोजित कार्यक्रम के लिए शुभकामनायें दी। मीना चौरड़िया ने रक्तदाताओं का अभिनंदन किया व उपहार भेंट किये। सुमन नामा 26 वीं बार रक्तदान कर चुकी है, वह लोगों को ब्लड डोनेशन के लिए प्रेरित करती रहती है। इसके बाद सुमन का ब्लड डोनेशन का सिलसिला चल पड़ा। 

ममता शिशोदिया नौ बार रक्तदान कर चुकी है। तारा पारिक ग्यारहवी बार ब्लड डोनेशन कर चुकी है, तो वही अरुणा पोखरना, आशा पोखरना ने सातवी बार रक्तदान किया है। पुठोली गांव की मंजू लक्षकार पांचवी बार रकदान कर चुकी है, पांच साल पहले उनके रिश्तेदार को ब्लड की जरूरत पड़ी। डोनर नही मिल पा रहा था। इसके बाद मंजू लक्षकार डोनेशन के लिए तैयार हुई। इसके बाद वह लगातार ब्लड डोनेशन कर रही है। मंजू का कहना है कि महिलाएं हर काम में आगे हैं तो ब्लड डोनेशन में पीछे क्या रहें? कई महिलाओं और बालिकाओं ने आज पहली बार रक्तदान कर अपने को गौरवान्वित महसूस किया। एटीबीफ की महिला टीम की नगर अध्यक्षा पूर्णिमा मेहता व टीम एटीबीफ ने मेहमानों का भगवा उपरना ओढ़कर स्वागत किया। संस्था के संस्थापक सुनील ढिलीवाल ने रक्तदान का महत्व बताते हुए कहा कि एक सामान्य मनुष्य में 5 से 6 लीटर रक्त पाया जाता है। रक्तदान के दौरान मात्र 300 मिलीलीटर रक्त लिया जाता है। शरीर रक्त की आपूर्ति मात्र 24 से 48 घंटे में कर लेता है।मनुष्य के शरीर में वजन का 7 प्रतिशत रक्त होता है। एक यूनिट रक्त के माध्यम से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है। 

वही अध्यक्षा पूर्णिमा मेहता ने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कमतर नहीं हैं। हर क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। हमारी टीम इस प्रकार का अनूठा प्रयोग करके महिलाओं को लगातार जागृत करने का प्रयास कर रही है। रक्तदान करना बेहद उपयोगी है। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से महिलाओं को घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग होने की जरूरत है। इस बार रक्तदान हेतु लगभग 350 महिलाओ ने रजिस्ट्रेशन करवाया किंतु महिलाओ में हिमोग्लोबिन और वर्तमान में वायरल बीमारी की वजह से चितौड़गढ़ में 121 तो निंबाहेड़ा में 137 यूनिट टोटल 258 यूनिट रक्त का संग्रहण हुआ है।

इस मौके पर इन्होने दी सेवाएं -
जिलाध्यक्ष अनिल भूतडा,सुरेंद्र टेलर, कैलाश सोनी, दिनेश वैष्णव, दुर्गेश लक्ष्कार, देव शर्मा, अर्पित बोहरा, अपुल चिप्पड, दिलीप सुथार, सुरेंद्र जैन, मदनगिरी, मुकेश शर्मा, ललित  तेलहांनी, संजय भड़कत्या, महेश जोशी, धर्मेन्द्र सोमानी,लक्ष्मण छिपा, राजू कुमावत, पूर्णिमा मेहता , अनामिका चौहान, दिलकुश  खेरोदिया, तारा पारीक, मधु सोमानी,कोमल जोशी,नीरजा गर्ग,सपना जैन, ज्योति चोपड़ा,आयुषी बजाज, अदिती बजाज, नेहा सुराणा, निर्मला जोशी, आशा कल, अरुणा पोखरना,सरोज नाहर, तारा सहलोत,उषा कुमावत,मंजू सेठी,आशा वेद, पारुल वरडिया,संस्कृति चौहान, ब्लड बैंक की टीम डॉक्टर अनिल सैनी, डॉक्टर रोहित धाकड़, लीला शंकर, हिम्मत सोनी, राहुल शर्मा, भानु मंगल, विनोद, पप्पूलाल, सत्यनारायण एवं मेडिकल स्टूडेंट मौजूद रहे।
विशिष्ट अतिथि सर्व श्री  रमेश मेहता, डॉ सुशील मेहता, महावीर जैन महिला मंडल अध्यक्षा ज्योति जैन, तेरापंथ महिला मंडल, उमा सुराणा, डॉ प्रियंका ढीलीवाल,मारवाड़ी महिला मंडल से उषा रांधड़, ममता आगाल,,शशि सनाढय,तेलिक साहू समाज अध्यक्ष अजय बनवार, ने अवलोकन कर उत्साह वर्धन किया

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE