BREAKING NEWS
गुना में यूसीसी (UCC) के खिलाफ सड़क पर उतरा.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव-2026, मतदान कार्मिकों का.. <<     NEWS : समता भवन में प्रवचन सभा, दो बहनों की तपस्या.. <<     NEWS : नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा की अहम बैठक, 60.. <<     KHABAR : त्योहारों से पहले नीमच में यातायात पुलिस.. <<     BIG NEWS : शिक्षा का मंदिर बने, लेकिन खेल मैदान भी.. <<     BIG NEWS : एमपीपीएससी परीक्षा और नतीजों को लेकर बड़ा.. <<     KHABAR : श्रावण के आखिरी सोमवार लाव-लश्कर के साथ.. <<     NEWS : जिला कलक्टर की अनूठी पहल, विद्यालयों को.. <<     KHABAR : यूजीसी के विरोध में जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 4 राशि वालों को होगा धन लाभ, काम को.. <<     BIG NEWS : काश्तकारों से डोडा चूरा खरीद कर राहत.. <<     NEWS : स्पिक मैके की पहल से स्कूलों में गूंजी.. <<     KHABAR : उज्जैन में 2 हजार के डिवाइस से 9 चोर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : दुर्ग पर लपकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 6, 2023, 10:49 am
NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री शेषावतार कल्लाजी वेदपीठ पर भव्य रूप से मनाया जाएगा फागोत्सव, सभी तैयारियां हुई पूर्ण, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री शेषावतार कल्लाजी वेदपीठ निम्बाहेड़ा पर प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी भव्य फागोत्सव फाल्गुन शुक्ला पूर्णिमा मंगलवार 7 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा। 
वेदपीठ के प्रवक्ता ने बताया कि फागोत्सव के उपलक्ष्य में वेदपीठ पर विराजित ठाकुर जी सहित पंच देवों का पलाश के फूलों का मनभावन श्रृंगार करने के साथ ही प्राकृतिक पलाश रंग से एवं सवा क्विंटल सतरंगी अबीर, गुलाल और सवा क्विंटल नानाविध पुष्पों से फागोत्सव मनाया जाएगा। 
उन्होंने बताया कि प्रातः 9 बजे से भक्त मंडली द्वारा फाल्गुन के सरिया व ठाकुरजी के मनभावन भजनानन्दी स्वर लहरियों के साथ मनाया जाने वाले अनूठे फागोत्सव में भाग लेने के लिए कल्याण नगरी के साथ ही आसपास के ग्रामीणों क्षेत्रों, दूर दराज के कल्याण भक्तों, आचार्यों, बटुकों, वीर एवं वीरांगनाओं, कृष्णा शक्ति दल की माता व बहनों, शक्ति ग्रुप की बालिकाओं के साथ सभी भक्तगण अपने आराध्य ठाकुर श्री कल्लाजी के साथ पारम्परिक फाग खेलकर आनन्दोत्सव मनाएंगे। वेदपीठ के पदाधिकारियों, आचार्यों एवं बटुकों द्वारा अपने प्रकार के अनूठे फागोत्सव के आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE