BREAKING NEWS
मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच के टाउन हॉल में सजा मध्यप्रदेश.. <<     VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार और.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर नीमच को मिली.. <<     WEATHER UPDATE: राजस्थान में चक्रवात का असर खत्म होते.. <<     उज्जैन में बड़ा हादसा: होटल के वेस्टेज चैंबर.. <<     VIDEO NEWS : देवास में नए SP आदित्य मिश्रा की एंट्री,.. <<     VIDEO NEWS: रोजी-रोटी कमाकर लौट रहे थे दो दोस्त, घर.. <<     KHABAR : हरदीप पुरी के नामांकन पर नेता प्रतिपक्ष.. <<     BIG NEWS : अनुयोग हॉस्पिटल में इलाज के दौरान गोपाल.. <<     बामोरकलां में साइबर ठगी की बड़ी वारदात, APK.. <<     KHABAR : उज्जैन के श्रीगंगा होटल में बड़ा हादसा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 9, 2023, 10:47 am
REPORT : आरसीसी भोपाल बनी राज्य स्तरीय कबड्डी चौंपियन, चंद्रप्रकाश पंडा फाउंडेशन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी स्पर्धा का हुआ समापन, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

गरोठ। साठखेडा में चंद्रप्रकाश पंडा फाउंडेशन के तत्वावधान में 2 मार्च से चल रही 5 दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता का पहला इनाम आरसीसी भोपाल की टीम ने जीता। 
फायनल मैच में भोपाल ने मस्ताना क्लब डकाचिया से मुकाबला किया। इसमें आरसीसी भोपाल ने डकाचिया को मात्र 3 पॉइंट से मात दे दी। फाइनल मैच काफी रोमांचकारी रहा। इसमें दोनों टीमें एक दूसरे पर अंत तक हावी रहीं। आखरी पलो में त्ब्ब् भोपाल ने मैच अपने नाम कर लिया। मैच शुरु होने से पहले नेशनल एंथम हुआ। मैच की कॅमेंट्री टोक्यो ओलंपिक में कॅमेंट्री कर चुके विकास यादव ने की। उनकी कॅमेंट्री ने समा बांधा दिया। विजेता टीम को 31 हजार रुपए नकद एवं ट्रॉफी दी गई। उप विजेता टीम रही मस्ताना क्लब की टीम को 21 हजार रुपए नकद एवं ट्रॉफी दी।
सभी खिलाड़ियों को मेडल प्रशस्ति पत्र एवं टीमों के कोच का सम्मान किया। पुरस्कार सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक देवीलाल धाकड़, पूर्व विधायक चंदरसिंह सिसौदिया, मंडल अध्यक्ष भानपुरा अभिषेक मांदलिया, मेलखेड़ा राजमल सुरावत, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्यामसिंह चौहान, पुजारी शिवनारायण पंडा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं फाउंडेशन की कोषाध्यक्ष रंजना पंडा, खड़ावदा मंडल अध्यक्ष एवं फाउंडेशन के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश पंडा ने वितरित किए। 
मैच देखने बड़ी संख्या में गांव एवं आस-पास के दर्शक पहुंचे। पुरुस्कार वितरण एवं समापन समारोह का संचालन फाउंडेशन के सचिव दिनेश मीणा ने किया। आभार पवन माली ने माना।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE