BREAKING NEWS
KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<     NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<     Mausam Vibhag Alert: मालवा-उज्जैन संभाग में मानसून पर लगा.. <<     KHABAR : माधव चौक पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : महल कॉलोनी में सड़क निर्माण को लेकर.. <<     BIG NEWS : विदाई से पहले एमपी में फिर मेहरबान होगा.. <<     KHABAR : उज्जैन में 30 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर.. <<     KHABAR : पिराना में मृतक के परिवार को मिली 6 लाख.. <<     KHABAR : 1947 से सड़क की राह देख रहा बापचा, सड़क की मांग.. <<     KHABAR : सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किसान संघ ने.. <<     BIG NEWS : 1,000 मांगने और ब्लैकमेल करने का आरोप, सरपंच.. <<     BIG NEWS : जिले के मनासा-झालावाड़ रोड पर भयानक हादसा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 10, 2023, 5:20 pm
BIG NEWS : शहर के खेल मैदान और यह राष्ट्रीय स्तर का आयोजन, जब 8 टीमों के बीच होगा मुकाबला तो रोमांचित हो उठेंगे दर्शक, जानिए कौनसे टूर्नामेंट का होने जा रहा है कल आगाज, पढ़े अब्दुल अली ईरानी की खबर    

Share On:-

नीमच। मुफद्दल टाइगर्स क्लब नीमच और उमुर सेहत की ओर से नीमच में चौथी बार दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। सैफी बुरहानी कप सीजन 4 टूर्नामेंट नीमच के दशहरा मैदान और राजेंद्र प्रसाद स्टेडियम में 11 और 12 मार्च को खेला जाएगा। टूर्नामेंट में शिया दाऊदी बौहरा समाज की 8 टीमें हिस्सा ले रही है। जिसमें मुफद्दल टाइगर्स नीमच, मोहम्मदी लायंस नीमच, सैफी क्लब नीमच, बाबजी भरूच, एसएस भोपाल, बुरहानी क्लब नामपुर, बीसीसी उज्जैन एवं एसबीसी दाहोद की टीमें खेलेगी। यह टूर्नामेंट राष्ट्रीय स्तर का होगा।   

मुफद्दल टाइगर्स के अब्बास प्रिन्स ने बताया कि आठ टीमों को 8 संस्थान स्पॉन्सर कर रहे हैं। टूर्नामेंट में 4-4 टीम के दो ग्रुप बनाए गए हैं। 11 मार्च को लीग मुकाबले होंगे। 12 मार्च को एलिमिनेटर, क्वालीफायर और फाइनल मैच खेले जाएंगे। लीग मैच 8 ओवर के होंगे और फाइनल मैच 10 ओवर का खेला जाएगा। 

बताते चलें कि सैफी बुरहानी कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन की 112वीं और सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब की 80 वें जन्मदिन  के उपलक्ष में किया जा रहा है। टूर्नामेंट में दाऊदी बोहरा समाज के आमिल साहब जोएब भाई बड़वानी वाला और जमात के मेम्बर बतौर अतिथि शामिल होंगें। विजेता टीम को 53000 रूपए, उपविजेता टीम को 27000 रूपए पुरस्कार स्वरूप दिया जाएगा। टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बेस्ट बॉलर, बेस्ट बैट्समैन, मैन ऑफ द टूर्नामेंट एवं प्रत्येक मैच हेतु मैन ऑफ द मैच का अवार्ड भी प्रदान किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE