BREAKING NEWS
KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<     NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<     Mausam Vibhag Alert: मालवा-उज्जैन संभाग में मानसून पर लगा.. <<     KHABAR : माधव चौक पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : महल कॉलोनी में सड़क निर्माण को लेकर.. <<     BIG NEWS : विदाई से पहले एमपी में फिर मेहरबान होगा.. <<     KHABAR : उज्जैन में 30 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर.. <<     KHABAR : पिराना में मृतक के परिवार को मिली 6 लाख.. <<     KHABAR : 1947 से सड़क की राह देख रहा बापचा, सड़क की मांग.. <<     KHABAR : सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किसान संघ ने.. <<     BIG NEWS : 1,000 मांगने और ब्लैकमेल करने का आरोप, सरपंच.. <<     BIG NEWS : जिले के मनासा-झालावाड़ रोड पर भयानक हादसा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 11, 2023, 7:25 pm
BIG NEWS : सैफी बुरहानी क्रिकेट कप का हुआ आगाज, प्रतियोगिता में भाग ले रही है 08 टीमें, कल होगा फाइनल मैच, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर

Share On:-

नीमच। आज मुफद्दल टाइगर द्वारा आयोजित सैफी बुरहानी क्रिकेट कप का आयोजन सीजन 4 दशहरा मैदान और राजेंद्र प्रसाद स्टेडियम में 8 टीमों द्वारा मैच खेला गया। जिसमें चार-चार टीमों के दो ग्रुप में प्रत्येक टीम द्वारा तीन लीग मैच खेले गए। जिसके फलस्वरूप 4 टीमें क्वालीफायर राउंड में पहुंच गई। जिनमें मुफद्दल टाइगर्स नीमच, एसएस क्लब भोपाल, मोहम्मदी लॉयन नीमच और दाहोद क्रिकेट क्लब क्वालीफायर राउंड में पहुंच चुके हैं। जो कल सुबह 9 बजे से दशहरा मैदान पर खेला जाएगा। 

मैच पहला मैच मुफद्दल टाइगर क्लब नीमच और एसएस भोपाल के बीच खेला जाएगा। दूसरा एलिमिनेटर दाहोद और मोहम्मदी लॉयन नीमच के बीच खेला जाएगा। पहले मैच की हारने वाली टीम का मुकाबला दूसरे मैच की जीतने वाली टीम के साथ होगा। इस तरह फाइनल की दो टीमें निकाली जाएगी और फाइनल दोपहर 2.30 बजे दशहरा मैदान पर खेला जाएगा। 

समिति के अध्यक्ष मुर्तुजा डेरिकी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज के कार्यक्रम में विधायक दिलीपसिंह परिहार और कांग्रेस के नेता तरुण बाहेती खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करने के लिए विशेष रुप से मैच के दौरान सम्मिलित हुए और खिलाड़ियों का परिचय लिया। दोनों अतिथियों का मुफद्दल टाइगर के सदस्यों ने फूल माला से स्वागत किया। विधायक दिलीप सिंह परिहार और कांग्रेस नेता तरुण बाहेती ने टूर्नामेंट के आयोजन की प्रशंसा की और बोहरा समाज के खेल हेतु योगदान को सराहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE