BREAKING NEWS
KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<     NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<     Mausam Vibhag Alert: मालवा-उज्जैन संभाग में मानसून पर लगा.. <<     KHABAR : माधव चौक पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : महल कॉलोनी में सड़क निर्माण को लेकर.. <<     BIG NEWS : विदाई से पहले एमपी में फिर मेहरबान होगा.. <<     KHABAR : उज्जैन में 30 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर.. <<     KHABAR : पिराना में मृतक के परिवार को मिली 6 लाख.. <<     KHABAR : 1947 से सड़क की राह देख रहा बापचा, सड़क की मांग.. <<     KHABAR : सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किसान संघ ने.. <<     BIG NEWS : 1,000 मांगने और ब्लैकमेल करने का आरोप, सरपंच.. <<     BIG NEWS : जिले के मनासा-झालावाड़ रोड पर भयानक हादसा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 13, 2023, 3:08 pm
BIG NEWS : दो दिवसीय सैफी बुरहानी कप क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन, मुफद्दल टाइगर्स नीमच ने जीता फाइनल, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर  

Share On:-

नीमच। रविवार को दशहरा मैदान में मुफद्दल टाइगर द्वारा आयोजित दो दिवसीय सैफी बुरहानी कप क्रिकेट टूर्नामेंट में मुफद्दल टाइगर्स नीमच ने फाइनल में दाहोद को शिकस्त देकर खिताबी जीत हासिल की। 

इस टूर्नामेंट में विभिन्न प्रदेशों की 8 टीम ने भाग लिया था। जिसमें फाइनल मैच दाहोद और मुफद्दल टाइगर्स के बीच हुआ। मुफद्दल टाइगर ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल का प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट के दूसरे दिन सुबह पहला मैच क्वालीफायर मुफद्दल टाइगर और एसएस भोपाल के बीच खेला गया, जिसमें मुफद्दल टाइगर्स ने जीत हासिल करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा मैच एलिमिनेटर दाहोद और मोहम्मदी लायंस नीमच के बीच खेला गया जो टाई हो गया और यह रोमांचक मुकाबला सुपर ओवर तक गया। दाहोद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर ओवर में मैच जीत लिया और क्वालीफायर टू में प्रवेश किया। क्वालीफायर टू मैच भोपाल और दाहोद के बीच खेला गया जिसमें दाहोद ने शानदार जीत हासिल की और इस टूर्नामेंट का फाइनल मुफद्दल टाइगर और दाहोद के बीच खेला गया। जिसमें मुफद्दल टाइगर्स ने फाइनल में दाहोद के लिए पहले बैटिंग करते हुए 66 रनों का लक्ष्य रखा। 8 ओवरों में मुफद्दल टाइगर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह मैच 8 रनों से जीत लिया। जिसके मैन ऑफ द मैच मुर्तजा डेरकी रहे। मैन ऑफ द सीरीज दाहोद के ताहिर मलिक को दिया गया। वहीं बेस्ट बॉलर का किताब दाहोद के हुजैफा और बेस्ट फील्डर नीमच के अब्बास हकीम को चुना गया। 

फाइनल मुकाबला देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ जमा रही। दर्शकों ने मैच का भरपूर आनंद लिया। पुरस्कार वितरण समाज के वरिष्ठ शेख इस्हाक भाई डेरकी के कर कमलों से किया गया। विजेता एवं उपविजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी एवं नगद राशि से पुरस्कृत और सम्मानित किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE