BREAKING NEWS
KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<     NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<     Mausam Vibhag Alert: मालवा-उज्जैन संभाग में मानसून पर लगा.. <<     KHABAR : माधव चौक पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : महल कॉलोनी में सड़क निर्माण को लेकर.. <<     BIG NEWS : विदाई से पहले एमपी में फिर मेहरबान होगा.. <<     KHABAR : उज्जैन में 30 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर.. <<     KHABAR : पिराना में मृतक के परिवार को मिली 6 लाख.. <<     KHABAR : 1947 से सड़क की राह देख रहा बापचा, सड़क की मांग.. <<     KHABAR : सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किसान संघ ने.. <<     BIG NEWS : 1,000 मांगने और ब्लैकमेल करने का आरोप, सरपंच.. <<     BIG NEWS : जिले के मनासा-झालावाड़ रोड पर भयानक हादसा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 15, 2023, 6:44 pm
KHABAR : प्रदेश के मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने हॉकी खिलाड़ी वैभव का किया सम्मान, खेलप्रेमियों ने दी बधाई, पढ़े पीडी बैरागी की खबर

Share On:-

मंदसौर। मंदसौर के हॉकी खिलाड़ी वैभव का मुख्यमंत्री व खेल मंत्री द्वारा सम्मान बंसल न्यूज़ के द्वारा मध्यप्रदेश के होनहार खिलाड़ियों को दिनांक 14 मार्च को भोपाल में पंख उपलब्धि पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरुस्कार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा दिया गया। यह जानकारी जिला खेल अधिकारी विजेंद्र देवड़ा ने दी। 

देवड़ा ने बताया कि यह पुरस्कार उन खिलाड़ियों को दिया गया जो आगे आने वाले समय में भारत का भविष्य हो सकते हैं और पैसे के अभाव में उन्हें खेल से वंचित ना होना पड़े। इस पुरस्कार समारोह के अवसर पर वैभव को मुख्यमंत्री व खेल मंत्री द्वारा प्रशस्ति पत्र व 51000 रूपए नगद दिए गए। 

कोच अविनाश उपाध्याय ने बताया कि वैभव कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुका है व अभी हाल ही में हुई सीनियर स्टेट चैंपियनशिप में मंदसौर जिले का एक महत्वपूर्ण सदस्य था। वैभव अभी मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित पुरुष हॉकी एकेडमी भोपाल का सदस्य है। वैभव के पिता शंकर खुशलानी अभिनंदन में चाय का ठेला लगाते हैं। 

वैभव की इस उपलब्धि पर हॉकी मंदसौर के संरक्षक यशपाल सिंह सिसोदिया, विनोद गर्ग, विशाल गोयल, त्रिभुवन कवीश्वर, खेल अधिकारी विजेंद्र देवड़ा, हॉकी मंदसौर के अध्यक्ष कुलदीप सिंह सिसोदिया, दुबेला हॉकी क्लब के अध्यक्ष विनय दुबेला, अमर हाकी क्लब के अध्यक्ष भानुसिंह सिसोदिया, कोच अविनाश उपाध्याय, रवि कोपरगांवकर, दिनेश यादव, खेलो इंडिया कोच वैभव चौरसिया, विवेक रुनवाल, हिमांशु कुमावत, शासकीय महाविद्यालय मंदसौर के खेल अधिकारी राजू कुमार, शासकीय महाविद्यालय दलोदा के खेल अधिकारी अब्दुल रज्जाक, सीनियर खिलाड़ी शैलेंद्र मसीह, संजय तोमर, अंकित मंडोरा, मनोज जैन, राकेश श्रीवास्तव, भरत देवड़ा, अजय सिंह गौर, पिंटू वार्थर, अंकुर अग्रवाल, शैलेंद्र परिहार, कमलेश शर्मा, मंगल बैरागी, रामपाल मसानिया, मनोज, अजर खान, जिला चिकित्सालय प्रबंधक डॉ हिमांशु यजुर्वेदी आदि ने बधाई दी व इनकी उज्जवल भविष्य की कामना की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE