BREAKING NEWS
KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<     NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<     Mausam Vibhag Alert: मालवा-उज्जैन संभाग में मानसून पर लगा.. <<     KHABAR : माधव चौक पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : महल कॉलोनी में सड़क निर्माण को लेकर.. <<     BIG NEWS : विदाई से पहले एमपी में फिर मेहरबान होगा.. <<     KHABAR : उज्जैन में 30 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर.. <<     KHABAR : पिराना में मृतक के परिवार को मिली 6 लाख.. <<     KHABAR : 1947 से सड़क की राह देख रहा बापचा, सड़क की मांग.. <<     KHABAR : सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किसान संघ ने.. <<     BIG NEWS : 1,000 मांगने और ब्लैकमेल करने का आरोप, सरपंच.. <<     BIG NEWS : जिले के मनासा-झालावाड़ रोड पर भयानक हादसा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 19, 2023, 5:18 pm
KHABAR : प्रीमियम लीग ओपन नाईट क्रिकेट प्रतियोगिता, दूसरे दिन रहा सरवानिया विजेता, बाजार व उमेश इलेवन आज होगी आमने सामने, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर

Share On:-

सरवानिया महाराज। नगर के शाउमा विद्यालय मैदान में आयोजित सरवानिया महाराज क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में प्रीमियम लीग ओपन (नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट) क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को तीन टीमो ने भाग लिया। प्रथम मैच सरवानिया वर्सेज आमलीभाट टीम के बीच खेला गया, जिसमें सरवानिया महाराज टीम विजेता रही। दूसरा मैच आंकली व मिश्रा इलेवन नीमच के बीच खेला गया, जिसमें मिश्रा इलेवन टीम विजेता रही। अंतिम निर्णायक मैच मिश्रा इलेवन नीमच वर्सेज सरवानिया महाराज के बीच खेला गया, जिसमें सरवानिया टीम ने टॉस हारकर पहले बलेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 68 रन बनाए। जवाब में मिश्रा इलेवन टीम 10 विकेट गवां कर 35 रन ही बना सकी और इस हार के साथ ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई। मिश्रा इलेवन नीमच टीम की ओर से किसी भी खिलाड़ी ने टीम का साथ नही दिया। 

शनिवार को आयोजित मैच में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व पार्षद रघुवीर सिंह राणावत, उस्मान गनी उपस्थित रहे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि व आयोजन टीम के खिलाड़ियों ने सरस्वती माता के चित्र सम्मुख माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित किया। जिसके बाद अतिथि ने मैदान में पहुंचकर सरवानिया महाराज व आमलीभाट के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। 

इस दौरान पूर्व पार्षद रघुवीर सिंह राणावत ने कहा कि गलियों के छोटे मैदानों से ही बड़े बड़े खिलाडी निकलते हैं और वे आज आईपीएल मैच में देश का नाम रोशन कर रहे हैं। राणावत ने कहा कि भारतीय खेलों की तरफ हमारा रुझान बढ़ाना चाहिए और खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। 

आपको बता दें कि सरवानिया महाराज में आयोजित रात्रिकालीन ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता 17 मार्च से 25 मार्च तक आयोजित की जा रही है। जिसमे नीमच, ग्वालियर, निंबाहेड़ा, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर व गुजरात सहित कुल 32 टीमें भाग ले रही है। जिसमे प्रतिदिन 3 मैच खेले जा रहे। इस मैच में फाइनल विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 61 हजार रु व उपविजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 31 हजार रु का नगद पुरुस्कार दिया जायेगा। शनिवार को आयोजित मैच में एंपायर की भूमिका देवीसिंह देवड़ा व दसरथ सेन ने निभाई। वहीं कॉमेंट्री सरवानिया महाराज के जाने-माने कॉमेंटेटर अशोक दास बैरागी, अर्जुन वैद्य व राजूलाल भोई के द्वारा की गई। 

आयोजन टीम के खिलाड़ी वीरेंद्र सिंह राणावत, विकास शुक्ला व राजुलाल रेगर ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को पहला मुकाबला बाजार इलेवन और उमेश इलेवन के बीच व दूसरा मुकाबला अठाना व मनासा किंग के बीच खेला जाएगा।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE