नीमच। रेणु विनय चौरसिया (चौरसिया प्रेस) ने 2018-19 में बीए अंतिम वर्ष में अर्थशास्त्र में सागर शहर में सर्वाधिक अंक लाने का कीर्तिमान बनाया था। आज उसकी उपलब्धि स्वरूप रेणु चौरसिया को सागर बुलाकर उनको गोल्ड-मैडल देकर सम्मानित किया गया है।
रेणु का विवाह पिछले माह ही नीमच के चौरसिया परिवार (चौरसिया प्रेस) में हुआ है। वह राजेश चौरसिया एवं निलेश चौरसिया की पुत्रवधू है। चौरसिया समाज के लिए ये गौरव का विषय है कि समाज में नई पीढ़ी गोल्डमेडेलिस्ट बनकर आ रही है।