BREAKING NEWS
WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी.. <<     चार्ज लेते ही एक्शन में SDOP विवेक कनोडिया! सड़क.. <<     BIG NEWS : नीमच में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, एक तरफ.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में धूमधाम से मना MP का 71वां.. <<     NEWS UPDATE: नीमच में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच के टाउन हॉल में सजा मध्यप्रदेश.. <<     VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार और.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर नीमच को मिली.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 31, 2023, 1:23 pm
NEWS : मेवाड़ विश्वविद्यालय के बप्पा बर्मन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम, योग संकाय के विद्यार्थी बप्पा ने ट्रेडिशनल योगा में स्वर्ण व आर्टिस्टिक सिंगल इवेंट में रजत पदक  किया अपने नाम, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। अंतराष्ट्रीय एमेच्योर गेम्स के तत्वावधान में थाईलैंड के बैंकॉक शहर में 27 से 28 मार्च 2023 को आयोजित हुई  आठवीं अंतरराष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप- 2023  में मेवाड़ विश्वविद्यालय के योग संकाय के विद्यार्थी बप्पा बर्मन  ने स्वर्ण व रजत पदक जीत कर भारत देश का नाम रोशन किया है। बप्पा ने ट्रेडिशनल योगा में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण व आर्टिस्टिक सिंगल इवेंट में रजत पदक अपने नाम किया है।  इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 23 देशों के चुने हुए खिलाड़ियों ने भाग लिया।  बप्पा ने यह पदक नेपाल व थाईलैंड के खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन कर हासिल किया है।  
इस अवसर पर मेवाड़ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति  डॉ. अशोक कुमार गदिया  ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक का खिताब जीतने पर  बप्पा बर्मन को हार्दिक बधाई दी और इसी तरह जीवन में सफलता प्राप्त करने का आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि अगर हम जीवन में अपने लक्ष्य को तय कर लें और उसी मार्ग पर बढ़ते रहे तो हमें सफलता अवश्य मिलती है। 
मेवाड़ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आलोक मिश्रा ने भी बप्पा को इस उपलब्धि को विश्वविद्यालय के लिए बड़े गर्व का क्षण बताया है और उनकी इस उपलब्धि पर व कड़ी मेहनत की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 
विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक डीके शर्मा ने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चयन के लिए बप्पा ने ऑल इंडिया योगा कल्चर फेडरेशन द्वारा औरंगाबाद में आयोजित नेशनल योगासन चौंपियनशिप में सीनियर बॉयज कैटिगरी में जीत हासिल की थी। उन्होंने जानकारी दी कि बप्पा बर्मन पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले के निवासी है और मेवाड़ विश्वविद्यालय के योग विभाग में बीए प्रथम वर्ष के विधार्थी है।  
इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए बप्पा अपने योग विभाग की डीन डॉ चित्रलेखा सिंह के सानिध्य, विभागाध्यक्षा सुरभि शर्मा और योग शिक्षक बप्पा विश्वास के मार्गदर्शन में निरंतर योगाभ्यास कर रहे थे। इन्होंने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय योगासन चौंपियनशिप में विजेता का चयन करते समय योग प्रतिभागियों में योग प्रदर्शन के दौरान परंपरागत योगा में शरीर की स्थिरता, लचीलापन और निरंतरता, चेहरे की अभिव्यक्ति, हस्त चालन, वही आर्टिस्टिक इवेंट में संगीत के साथ योग प्रतिभागियों के कदमों और आसनों का मिलान आदि बातों को ध्यान में रखा जाता है। इस खुशी के क्षण में विजेता बप्पा बर्मन ने  इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया है। इस अवसर पर मेवाड़ विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों फैकल्टी व विद्यार्थियों ने बप्पा बर्मन को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE