BREAKING NEWS
बनास नदी उफान पर, पुल के ऊपर बहा पानी;.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का जावद-नयागांव रोड और ग्राम.. <<     नक्की झील पर फायरिंग से मचा हड़कंप,फायरिंग का.. <<     BIG UPDATE VIDEO : भोपाल से चल रहा था करोड़ों का खेल!.. <<     KHABAR : बनास नदी उफान पर, पुल के ऊपर बहा पानी,.. <<     KHABAR : बड़वानी 31 अगस्त को निकलेगा 46वां श्री.. <<     BIG NEWS : नीमच के ईदगाह क्षेत्र में सजा था अवैध.. <<     KHABAR : मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर कलेक्टर.. <<     KHABAR : फ्रीगंज में नए प्रशासनिक भवनों और सवारी.. <<     KHABAR : गोगाजी महाराज के जयकारों से गूंजा मनासा,.. <<     KHABAR : रिकी बहल स्टाइल ठगी का खुलासा, शातिर मनीष.. <<     BIG NEWS : क्रिकेटर तिलक वर्मा ने किए बाबा महाकाल.. <<     KHABAR : रत्तागढ़ खेड़ा की गौशाला पर अतिक्रमण का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष और मकर राशि वालों के बनेंगे बिगड़े.. <<     KHABAR : राजीव गांधी जयंती पर कुकड़ेश्वर में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 3, 2023, 4:21 pm
NEWS : बाबा साहेब के बताये रास्ते पर चल कर ही हम हो सकते हैं जागरूक, समाज सेवी राष्ट्रीय अध्यक्ष इडीवाल ने कहा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय सालवी सुत्रकार महासभा के तत्वाधान में आज  राष्ट्रीय प्रवक्ता मदन सालवी ओजस्वी के निवास चितौडगढ पर रखें कार्यक्रम में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र सालवी ने बताया कि बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के त्याग बलिदान की बदोलत आज हम पढ लिख  कर  आगे बढ पाये है। हम पढ लिखकर जागरूक होकर भी यदि हम समाज की परवाह ना करें, जागरूकता ना लाएं, तो समाज में आने वाली पीडीयां मांफ नही करेगी।
राष्ट्रीय प्रवक्ता ओजस्वी ने बताया कि हमारा समाज भी जब तक बाबा साहेब को समझकर  उनके बताये मार्ग नही चलेगा, तब तक  हम मानसिक तौर पर गुलामी से बाहर नही निकल सकेगें।
ओजस्वी ने बताया कि अपनी स्वम की तरक्की के लिए सामाजिक कुरितियों में आग लगा कर जड सहित समाप्त करना होगा तथा अंधविश्वास आडंबर रूढ़िवाद से कल नही आज ही बाहर निकलना होगा। अपनी-अपनी उन्नति के लिए खुद को ही पेरवी करनी  होगी।आगे बढ़ना होगा तथा होने वाली रुकावटों को समझते हुए बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलकर हम जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। हम आज भी संघर्ष  कर रहे  हैं लेकिन बाबा साहब ने कितना संघर्ष किया हमारे लिए ,गॅभीरता से समझना  होगा। बाबा साहब ने अपने जीवन में कितना संघर्ष किया उतना संघर्ष की हमें आज भी जरूरत है। सालवी नवयुवक संस्थान के जिला अध्यक्ष जिलाध्यक्ष श्याम सालवी ने बताया कि हमें बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलकर ही हम समाज में तथा जीवन में उन्नति कर सकते। इससे पुर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र इडीवाल तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता मदन सालवी ओजस्वी, डॉ. प्रतीक सालवी, भूरेलाल सालवी, हजारीलाल सालवी, उदयपुर से प्रकाश सांचोरा, भॅवरलाल सालवी, लाला, श्याम सालवी, दयावंती सालवी, उदयपुर गिरजा सालवी उदयपुर पार्वती सालवी चित्तौड़गढ़ पुष्पा सालवी रोलाहेडा सन्तोष  सालवी, सुसनाह  सालवी  तथा अन्य कई गणमान्य बाबा साहब अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें याद करते हुए नमन किया।  ओजस्वी ने बताया कि हम सभी समाज के ऐक नाम से को लेकर विवाद से बचना होगा तथा सामाजिक एकता के लिए हमें मानसिक  विशालता लानी होगी तथा समाज के विकास के लिए जागरूक कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को आगे आना होगा, इस दौरान कार्यक्रम संयोजक ओजस्वी ने सभी का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE