BREAKING NEWS
KHABAR : राजीव गांधी जयंती पर कुकड़ेश्वर में गूंजा.. <<     REPORT : अवैध खनिज कारोबार पर कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : खुले नाले में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा चालक,.. <<     KHABAR : थांदला के होटल एवं रेस्टोरेंट में खाद्य.. <<     KHABAR : रतलाम कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों का मौन.. <<     BIG NEWS : जोरदार भिड़ंत से दहला नीमच जिले का जावद,.. <<     KHABAR : हरिद्वार-ऋषिकेश तीर्थ यात्रा पर जाएंगे.. <<     KHABAR : युवा संगम में 467 युवाओं का रोजगार के लिए.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग का गिरा छज्जा,.. <<     KHABAR : जयकारों से गूंजा दूदरसी, संत रविदास जयंती.. <<     BIG REPORT : नीमच के खेल मैदान को लेकर कलेक्टर.. <<     KHABAR : 113 औद्योगिक एवं अन्य इकाइयों के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा लाइटर से.. <<     KHABAR : सद्भावना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया आछोड़ा लूटकांड का खुलासा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 5, 2023, 1:15 pm
KHABAR : जीरन के शोभा तलाई स्थित मंशापूर्ण बालाजी मंदिर पर होंगे भव्य आयोजन, भगवान की जयंती को लेकर भक्तों में दिखा उत्साह, पढ़े नवीन लौहार की खबर 

Share On:-

चीताखेड़ा। क्षेत्र के जीरन के शोभा तलाई स्थित मंशापूर्ण बालाजी पर हनुमान जयंती का भव्य आयोजन होगा। हनुमान भक्त जयंती को लेकर उत्साह से लबरेज है। इस बार हनुमान जयंती पर विशेष आयोजन होंगे। 
विश्व हिन्दू परिषद् नगर अध्यक्ष महेन्द्र माली ने बताया है कि 6 अप्रैल 2023 गुरुवार को प्रातः 6.28 बजे मंदिर निर्माण भूमि पूजन, प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक महाप्रसादी (भण्डारा), विशेष हवन प्रातः 11.30 बजे, ढोल-ढमाकों के साथ भव्य शोभायात्रा शाम 6 बजे प्रारंभ होगा जो शनि मंदिर, राजीव कालोनी, चैनपुरा चौराहा, बस स्टैंड, जैन गली, नीम चौक, माणक चौक, शेख मौहल्ला, बड़ा गणपति जी मंदिर से परिभ्रमण करते हुए  भटवाड़ा मौहल्ले में स्थित चमत्कारी बजरंग मंदिर पर विसर्जन होगा। हनुमान जयंती को लेकर विश्व हिन्दू परिषद् एवं बजरंग दल के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता घर -घर जाकर पीले चावल देकर न्यौता दिया गया है। संकटमोचन हनुमान जयंती पर्व को लेकर आंवरी माता जी मुख्य दरवाजे से बस स्टैंड तक धर्म ध्वजा और वंदनवार बांधकर पूरे मुख्य मार्ग को भगवा रंग से भगवामय किया गया है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के समस्त कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के समस्त धर्म प्रेमी जनता से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE