BREAKING NEWS
KHABAR : राजीव गांधी जयंती पर कुकड़ेश्वर में गूंजा.. <<     REPORT : अवैध खनिज कारोबार पर कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : खुले नाले में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा चालक,.. <<     KHABAR : थांदला के होटल एवं रेस्टोरेंट में खाद्य.. <<     KHABAR : रतलाम कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों का मौन.. <<     BIG NEWS : जोरदार भिड़ंत से दहला नीमच जिले का जावद,.. <<     KHABAR : हरिद्वार-ऋषिकेश तीर्थ यात्रा पर जाएंगे.. <<     KHABAR : युवा संगम में 467 युवाओं का रोजगार के लिए.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग का गिरा छज्जा,.. <<     KHABAR : जयकारों से गूंजा दूदरसी, संत रविदास जयंती.. <<     BIG REPORT : नीमच के खेल मैदान को लेकर कलेक्टर.. <<     KHABAR : 113 औद्योगिक एवं अन्य इकाइयों के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा लाइटर से.. <<     KHABAR : सद्भावना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया आछोड़ा लूटकांड का खुलासा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 5, 2023, 1:50 pm
KHABAR : माता टेकरी की दान पेटियों में 17 लाख रुपए मिली दान में राशि, नेपाल और मलेशिया की भी निकली करंसी, गिनती की प्रक्रिया हुई नायाब तहसीलदार शिवानी श्रीवास्तव की निगरानी में, पढ़े अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। माता टेकरी स्थित बड़ी माता मां तुलजा भवानी और छोटी माता मां चामुंडा के मंदिरों की दानपेटियों को चैत्र नवरात्र बीतने के बाद खोला गया। दानपेटियों से इस बार करीब 17 लाख 872 रुपए दान राशि प्राप्त हुई। साथ ही नेपाल और मलेशिया की करंसी भी दान में प्राप्त हुई। गिनती की पूरी प्रक्रिया नायाब तहसीलदार शिवानी श्रीवास्तव की निगरानी में हुई। उल्लेखनीय है कि नवरात्र में माता टेकरी पर लाखों की संख्या में भक्त दूर-दूर से दर्शन करने पहुंचते है। इस दौरान वह माता टेकरी पर दान भी दिल खोलकर देते है। नवरात्र के बाद जब दानपेटियां खोली जाती है तो उसमें लाखों रुपए की राशि दान के रूप में प्राप्त होती है। मंगलवार को सुबह 11 बजे से दानपेटियों को खोलकर दान की गणना प्रारंभ हुई। जो देर शाम तक जारी रही। फिलहाल दान पेटियों से प्राप्त राशि की गिनती हो चुकी है। जबकि ऑनलाइन और रशीद कट्टे के माध्यम से मिलने वाली दान राशि की गिनती अभी होना बाकी है।नायाब तहसीलदार शिवानी श्रीवास्तव ने बताया कि चैत्र नवरात्र के बाद दान पेटियां खोली गई है। इस बार जो दान पेटियों से राशि प्राप्त हुई है। वह लगभग 17 लाख 872 रुपए है। इसके अलावा हमें ऑनलाइन भी दान प्राप्त हुआ है। और रसीद कट्टे के माध्यम से भी दान प्राप्त हुआ है। जिसकी राशि की समीक्षा जारी है। दो करंसी दान में बाहर की मिली है। जिसमें एक नेपाल और मलेशिया की है। पिछले बार दानपेटी से 15 लाख रुपए प्राप्त हुए थे। इस बार दो लाख की राशि अधिक प्राप्त हुई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE