चित्तौडगढ। श्री हनुमान जन्मोत्सव का कार्यक्रम गांधीनगर स्थित प्राचीन राम कुई मंदिर पर हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा । जिसमें विभिन्न कार्यक्रम के आयोजन किये जाएंगे । समाजसेवी पंकज सेन ने बताया कि महंत सत्यनारायण दास त्यागी एवं पुजारी संदीप के सानिध्य में हनुमान पाठ, कीर्तन एवं विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे । शाम 6 बजे से भजन कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें सैकड़ों धर्मावलंबी उपस्थित रहेंगे। इन कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने एवं सेवा में भंवरलाल गुर्जर, राधेश्याम बाकलीवाल, उदयराम, मनीष तंबोली, अरविंद शर्मा, गौरव छिपा, राहुल गुर्जर, राजेश गुर्जर सहित कई कार्यकर्ता लगे हैं।