नीमच। भगवान महावीर जन्म कल्याणक के उपलक्ष्य में महावीर जिनालय ट्रस्ट के तत्वावधान में सुबह प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। शाम 4 बजे बच्चों की साइकिल रैली मंदिर जी से नारे लगाते हुए निकली तत्पश्चात 8 बजे 108 दीपक की आरती लाभार्थी पगारिया परिवार द्वारा की गई। उसके पश्चात आराधना भवन में वीर भक्ति ग्रुप द्वारा सर्वप्रथम दीप प्रज्जवलित महावीर जिनालय ट्रस्ट अध्यक्ष राकेश आंचलिया प्रेस क्लब अध्यक्ष राहुल पगारिया सचिव राजेंद्र बंबोरिया उपाध्यक्ष राजमल छाजेड़ एवं कोषाध्यक्ष किशन लोडा द्वारा किया गया।
वीर भक्ति ग्रुप द्वारा भक्ति संध्या एवं ट्रस्ट मंडल द्वारा पालना सजाओ प्रतियोगिता रखी गई थी, जिनमें काफी उत्साह के साथ महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया। भक्ति संध्या का प्रोग्राम प्रथम बार महावीर जिनालय पर जन्म कल्याणक के उपलक्ष्य में वीर भक्ति ग्रुप द्वारा किया गया जिसमें डांस प्रतियोगिता में प्रथम मीनाक्षी नाहर टीना नवलखा द्वितीय लक्षिता बाफना अंजलि छाजेड़ तृतीय किरण झालोक आ रही इसी प्रकार पालना सजाओ में प्रथम दीपिका मूरडिया द्वितीय अर्पिता मूरडिया तृतीय टीना नवलखा एवं चांदी के लकी ड्रा विजेता प्रिया छाजेड़ प्रीति नपावलिया रही प्रभावना के लाभार्थी अर्पिता दीपिका सविता प्रियंका जैन थी इस कार्यक्रम का संचालन वन्दना आचलिया द्वारा किया गया उपरोक्त कार्यक्रम में निर्णायक गण संगीता जारोली छाया लोडा एवं सपना मोगरा थी कार्यक्रम पश्चात आभार अनामिका पगारिया द्वारा किया गया।