जावद। नगर में 6 अप्रेल गुरूवार को हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर श्री पंचदेवरा बालाजी महाराज, श्री समर्थ हनुमान मंदिर रावला कुंआ, श्री परकोटा हनुमान मंदिर, श्री मनसापूर्ण बजरंग व्यायाम शाला, विजय हनुमान मंदिर, महावीर हनुमान मंदिर, माणक चौक हनुमान मंदिर सहित बालाजी मंदिरो पर महाआरती करके हनुमान जन्मोत्सव धुमधाम से मनाया जाएगा। योगी युवा वाहिनी राष्ट्रीय प्रवक्ता नारायण सोमानी, मंदिर पूजारी सतीश नागला ने बताया है कि बैंगनपुरा स्थित अतिप्राचिन शिव मंदिर स्थित श्री पंचदेवरा महादेव मंदिर पर विराजित पांचमुखी बालाजी महाराज का आकर्षण श्रृंगार करके प्रातः व शाम को विधिविधान मंत्रोच्चार से महाआरती करके प्रसाद वितरित किया जाएगा। मंदिर परिसर को विद्युत साज्ज सजा से सजाया जाएगा। सभी मौहल्लेवासी व नगरवासी मौजूद रहेंगे।