झालावाड़। श्रीमद् भागवत कथा के आज छठे दिन राधा कृष्ण का विवाह संपन्न हुआ। श्री छतरपुरा में सामुदायिक भवन में आयोजित छठे दिन से जारी श्रीमद् भागवत कथा का बुधवार को, कथावाचक संत विनोद प्रधान द्वारा सुदामा चरित्र, माता साबरी आदि प्रसंगों का वर्णन किया गया।
सुदामा चरित्र के भाव विभोर प्रसंग पर उपस्थित सभी श्रोताओं के आंखों में आंसुओं की धारा बह चली, कथावाचक संत विनोद प्रधान कहा कि अच्छा मित्र हमेशा हमारी नौका को पार लगाता है, कथा के 6 दिवस में भी कथा स्थल का हाल श्रोताओं और श्रद्धालुओं से खचाखच भरा हुआ था, बड़ी संख्या दूर-दूर से आए रिश्तेदार एवं श्रद्धालु पुरुष एवं महिलाएं उपस्थित थी।कथा के दौरान विभिन्न प्रसंगों पर भजनों की धुन पर श्रद्धालु भक्तजन नृत्य करते नजर आए।