नीमच। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीमच की अध्यक्षता में नगरीय निकायों एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण वर्ष 2023 के संबंध में स्टेडिंग कमेटी की बैठक आज 6 अप्रैल 2023 को आयोजित की गई है। बैठक कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में शाम 4.30 बजे आयोजित की जायेगी। अपर कलेक्टर नेहा मीना ने स्टेडिंग कमेटी के सभी संबंधितों से इस बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।