नीमच। श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति बघाना नीमच के तत्वावधान में हर साल की तरह इस साल भी भव्य विशाल वाहन रैली गोपाल गोशाला से सुबह 10 बजे प्रारभ हुई जो नीमच नगर के प्रमुख मार्गाे से होते हुए बघाना नीमच केन्ट नीमच सिटी होते हुए पुनः गोपाल गोशाला मंदिर पहुंची। इसके बाद अब शाम को भव्य चल समारोह निकाला जाएगा। गोपाल गोशाला से शुरू होने वाले चल समारोह में उज्जैन की डमरू पार्टी, निम्बाहेड़ा के केसरिया बैंड अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां देंगे। मालवा की प्रसिद्ध ढोल लेझम पाटी व अखाडा, उज्जैन के प्रसिद्ध ताशा पार्टी और अखाडे के पहलवान, बाना बनेटी मुगदंड पर अपना करतब दिखाएंगे जो सभी के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। हनुमान जन्मोत्सव समिति बघाना नीमच ने सभी धर्मप्रेमी जनता से धार्मिक आयोजन में पहुंचकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।