BREAKING NEWS
KHABAR : राजीव गांधी जयंती पर कुकड़ेश्वर में गूंजा.. <<     REPORT : अवैध खनिज कारोबार पर कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : खुले नाले में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा चालक,.. <<     KHABAR : थांदला के होटल एवं रेस्टोरेंट में खाद्य.. <<     KHABAR : रतलाम कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों का मौन.. <<     BIG NEWS : जोरदार भिड़ंत से दहला नीमच जिले का जावद,.. <<     KHABAR : हरिद्वार-ऋषिकेश तीर्थ यात्रा पर जाएंगे.. <<     KHABAR : युवा संगम में 467 युवाओं का रोजगार के लिए.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग का गिरा छज्जा,.. <<     KHABAR : जयकारों से गूंजा दूदरसी, संत रविदास जयंती.. <<     BIG REPORT : नीमच के खेल मैदान को लेकर कलेक्टर.. <<     KHABAR : 113 औद्योगिक एवं अन्य इकाइयों के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा लाइटर से.. <<     KHABAR : सद्भावना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया आछोड़ा लूटकांड का खुलासा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 6, 2023, 1:12 pm
BIG BREAKING : एमपी में दर्दनाक सड़क हादसा, यात्रियों को लेकर उज्जैन के लिए रवाना हुई थी बस, तभी बीच रास्ते में हो गई ये बड़ी अनहोनी, दुर्घटना के बाद मची चीख पुकार, सूचना मिलते ही दौड़ी थाना पुलिस, पढ़े पवन धाकड़ की खबर 

Share On:-

रतलाम। बस चालक की लापरवाही से यात्रियों से भरी बस चलते-चलते अचानक ही अनियंत्रित हुई और रानीसिंग के पास सड़क़ किनारे पलटी खा गई। पलटी खाने के बाद बस में सवार 11 यात्रियों को चोंटे आई है। बस पलटने की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बस से निकालकर रावटी के स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह बस बाजना से उज्जैन चलती है। रावटी थाना प्रभारी पातीराम दावरे ने बताया कि रानीसिंग के पास पलटी बस बाजना से उज्जैन के बीच चलती है। गुरुवार की सुबह बस बाजना से चली थी और सुबह करीब सात बजे बस नाहरपुरा घाट से गुजर रही थी कि ड्रायवर स्टीयरिंग पर नियंत्रण नहीं रख पाया और बस सडक़ किनारे पलट गई। पलटी खाते हुए बस बबूल के पेड़ से जाकर टिक गई वरना बस खाई में जा गिरती, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। 


ये हुए घायल-
बस हादसे में 11 लोग घायल हुए हैं। घायलों में मीरा पति सकुड़ा (45) बजरंगगढ़, दीतू पति भूरसिंह भूरिया (25) नाहरपुरा, अनिता पति कैलाश देवदा (36) सुंद्रेल, भूरसिंह पिता दामड़ भूरिया (27) सुंद्रेल, विपुल पिता कैलाश देवदा (30) सुंद्रेल, हुकली पति सुरपाल देवदा (30) बजरंगगढ़, गुड्डी पति कैलाश (35) नाहरपुरा, नाथू पिता देवा झोडिय़ा (60) बिलड़ी, विदेश पिता सरदार देवदा (27) बजरंगगढ़ और खुशवा पति मडिय़ा देवदा (40) निवासी बजरंग गढ़ हैं। सभी घायलों को रावटी के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE