गुना। क्रीड़ा-भारती स्थापना दिवस 1992 को हनुमान जन्मोत्सव के दिन पुणे (महाराष्ट्र) हुआ। क्रीड़ा भारती का कार्य प्रारंभ हनुमान जन्मोत्सव को इसलिए किया गया। क्योंकि महाबली वीर हनुमान एक खिलाडी थे। वे दौड़ने वाले खेलने वाले छलांग लगाने वाले, युद्ध कला में निपुण खिलाड़ीयों में से थे। वीर हनुमान जैसा पर्वत उठाकर भारोत्तोलन कर, समुद्र पार करने वाला, हवा में उड़ने वाले खिलाड़ी विश्व में कहीं नहीं देखना मिलेगा। भारतीय संस्कृति में उनका अद्वितीय स्थान है। इसलिए "क्रीड़ा-भारती" संगठन वीर"हनुमान"को आदर्श खिलाड़ी मानती है। हनुमान जन्मोत्सव को"क्रीड़ा-भारती" स्थापना दिवस मनाया गया। हनुमान जन्मोत्सव पर भगवान हनुमान जी की पूजा अर्चना करने के उपरांत क्रीड़ा भारती के सदस्यों द्वारा प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर क्रीड़ा भारती के सभी दायित्व वान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।