गुना। संजय स्टेडियम खेल और युवा कल्याण विभाग के ऑफिस के गेट के सामने से बह रहा है। गटर का पानी ऑफिस के पास में सुलभ शौचालय कंपलेक्स बना हुआ है। जिसका ओवरफ्लो होने से सारी सड़क पर फैल रही है। गंदगी जिससे आवागमन और ऑफिस वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंच में सभी वकील और अन्य कर्मचारी यहां पर बैठकर लंच करते हैं। इसके बावजूद भी नगरपालिका एवं शौचालय कॉन्प्लेक्स के कर्मचारियों द्वारा इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। खेल युवा कल्याण विभाग के द्वारा कई बार इसकी शिकायत कर दी गई है। परंतु अभी तक इस समस्या से छुटकारा नहीं मिला है