नीमच। श्री पीपा क्षत्रिय दर्जी समाज नीमच द्वारा आज 6 अप्रैल को अपने आराध्य देव संत शिरोमणि श्री पीपाजी महाराज के 700 वे जयंती महोत्सव के अवसर पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा लक्कड़ कुंड महादेव मंदिर से प्रारंभ हुई। यहां से चर्च के सामने से होती हुई घंटाघर, टैगोर मार्ग, पुस्तक बाजार होकर पुनः लक्कड़ कुंड महादेव मंदिर पर पहुंची। इस भव्य शोभायात्रा में पीपा क्षत्रिय दर्जी समाज के महिला एवं पुरुष उत्साह के साथ शामिल हुए। चल समारोह में बग्गी, ढोल नगाड़े बैंड बाजे और डीजे भी थे। महिला एवं पुरुष भक्ति गीतों की धुन पर जमकर थिरके।
बताते चलें कि इस उपलक्ष्य में श्री पीपा क्षत्रिय समाज समिति के तत्वावधान में श्री पीपा क्षत्रिय नवयुवक मंडल उत्सव समिति द्वारा आज लक्कड़ कुण्ड महादेव मंदिर, द्वारिकाधीश मंदिर जयसिंहपुरा रोड़ पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।कार्यक्रमों के तहत आज बच्चों की चित्रकला व महिलाओं की रांगोली प्रतियोगिता, महिलाओं, बच्चों व कपल्स की विभिन्न प्रतियोगिताएँ,मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान व सायं महाआरती तथा शाम 7 बजे महाप्रसादी का आयोजन होगा। इस अवसर पर राजेश पवार चेतन परमार,हेमंत पालीवाल, विष्णु राकेचा,नवीन राठौर, मंगल राठौर एवं समाज जन शामिल हुए।