कंजार्डा। कंजार्डा पठार पर सभी जगह हनुमान मंदिर पर सुबह से ही हनुमान जन्मोत्सव को लेकर भारी उत्साह देखा गया सभी मंदिर पर रात्रि में जागरण हुई। सभी हनुमान मंदिरों को आकर्षक विद्युत शास्त्र अध्यक्ष जाया गया सुबह भगवान के भक्तों ने चोला चढ़ाया अभिषेक किया और प्रसादी का वितरण किया। छलिया फाटक हनुमान मंदिर समिति द्वारा गांव में भव्य जुलूस निकाला जुलूस में डीजे की धुन पर ग्रामीण भक्त मोहल्ले के लोग काफी नाचे जगह जगह भगवान का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया दिनभर मंदिर पर भक्तों का ताता लगा रहा। डीजे की धुन पर लोग नाचते ही हनुमान बजरंगबली वीर हनुमान संकट मोचन की जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान कर दिया। हनुमान जन्म उत्सव को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया। वीर हनुमान का भव्य जुलूस गांव के मुख्य मार्गाे से होता हुआ हनुमान मंदिर पहुंचा जहां भगवान की आरती की गई और प्रसादी का वितरण किया। मोहल्ले के रहवासियों का भंडारा किया गया। इस अवसर पर चौकी प्रभारी जितेंद्र सोलंकी एवं थाना प्रभारी श्री दांगी पुलिस जवान चौकीदार मौजूद थे। चौकी प्रभारी का सहयोग सराहनीय रहा।