जावद । प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी परकोटा हनुमान मंदिर से बालाजी महाराज की एक विशाल शोभा यात्रा निकाली गई । जिसमें सैकड़ों की तादाद में हनुमान भक्त उपस्थित थे । शोभा यात्रा में कैबिनेट मंत्री सकलेचा भी शामिल हुए । इस दौरान मंत्रीजी एवं जावद नगर परिषद अध्यक्ष सोहन माली भक्ति के रंग में रंगकर डीजे व ढोल की थाप पर थिरकते नजर आए । नगर में सभी और भगवा रंग का एक अलग ही माहोल नजर आ रहा था ।
यह शोभा यात्रा स्थानीय बस स्टैंड के परकोटा हनुमान मंदिर से शुरू हुई, जहां पर बजरंगबली की प्रतिमा पर मंत्री सकलेचा ने पूजा अभिषेक कर इसकी शुरुआत की, जो कि लक्ष्मीनाथ चौक, माणक चौक, बजाज खाना, कंठाल चौराहा, राज टाकीज, खुर्रा चौक, अठाना दरवाजा, सिलावटी मोहल्ला, बागड़िया बाजार, आडा गेला, कन्या शाला, रामपुरा दरवाजा, धानमंडी होते हुए पूरे नगर भर में भ्रमण किया।
प्रसिद्ध ताल-मंजीरे रहे आकर्षक का केंद्र -
इस दौरान उज्जैन महाकाल की नगरी से आए ताल मजीरा पार्टी पूरे शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र रही। कलाकारों ने बाहुबली शिवजी का रूप धारण किया, चिलम के साथ में धुआ उठाने का सिंगार अपने आप में अलग ही दृश्य दिखाई दे रहा था। हनुमान जन्मोत्सव के पर्व पर आज जावद नगर में उज्जैन के प्रसिद्ध भस्म रमैया मित्र मंडल द्वारा आरती की जाएगी। जिसमें ढोल, डमरु, झांझ और झालर से बाबा महाकाल के द्वार पर जो विशेष आरती की जाती है।
शोभा यात्रा का नगर में अनेक जगहों पर स्वल्पाहार व शीतल पेय द्वारा स्वागत किया गया ।
शोभायात्रा में क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य समंदर पटेल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्याम काबरा, कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर, नगर परिषद अध्यक्ष सोहन माली, पूर्व जनपद अध्यक्ष सत्यनारायण पाटीदार, उपाध्यक्ष सुचित सोनी, कांग्रेस मंडलम अध्यक्ष शौकीन पटेल, विजय मुछाल, विजय शर्मा, गोविंद प्रजापत द्वारा शोभा यात्रा का स्वागत किया गया ।
प्रशासकीय अधिकारियों का भी सराहनीय कार्य रहा जिसमे जावद एसडीएम शिवानी गर्ग, जावद टीआई नरेंद्र सिंह ठाकुर समेत सभी अधिकारि मुस्तैद थे ।