उज्जैन। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा आज दोपहर उज्जैन पहुंचे जहां उन्होंने बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचकर गर्भ ग्रह के बाहर से ही पूजन अर्चन किया। दरअसल 3 अप्रैल से लेकर 10 अप्रैल तक गर्भ ग्रह में प्रवेश बंद है इसी के चलते उन्होंने गर्भ ग्रह के बाहर से भगवान का पूजन अर्चन किया और उनका आशीर्वाद लिया।
गृह मंत्री के साथ पहुंचे कार्यकर्ताओं ने गर्भ ग्रह तक जाने के लिए पुलिस और सिक्योरिटी गार्ड के साथ काफी हुज्जत की इस दौरान धक्का-मुक्की भी हुई। बड़ी मुश्किल से कार्यकर्ताओं को गर्भ ग्रह के सामने से हटाया गया इस दौरान मौके पर मंदिर प्रशासक भी थे।
मीडिया से चर्चा के दौरान गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया प्रदेश में सुख शांति समृद्धि बनी रहे यही प्रार्थना की है। कांग्रेस के भाजपा के लोगों के कथा में शामिल होने पर लगे आरोप पर कहा कि अच्छा ही काम कर रहे हैं जो कथा में शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस को कथा में शामिल होने से आपत्ति है। भगवान की भक्ति करने में आपत्ति है। कांग्रेस द्वारा प्रदीप मिश्रा की कथा से कटआउट हटाए जाने पर आरोप लगाया है कि भाजपा ने कथा पर कब्जा कर लिया है इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि कभी किसी संत पर कोई कब्जा कर सकता है क्या,
वही कमल नाथ की उम्र पर बयान देते हुए कहा कि कमलनाथ को भी लगता है कि भी लगता है कि कमलनाथ अब बिना सहारे के उठ वेट नहीं पाते इससे तो यही प्रतीत होता है कि उनकी उम्र हो चुकी है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा महाकाल दर्शन करने के बाद कथा वाचक प्रदीप मिश्रा की बड़नगर रोड पर हो रही कथा में शामिल होने पहुंचे जहां उन्होंने व्यासपीठ का पूजन कर कथा वाचक प्रदीप मिश्रा का आशीर्वाद लिया।