नीमच। प्रदेश के बंजारा समाज के लोगो को आजादी के बाद उनको उनका हक और अधिकार दिलाने के लिए 8 अप्रैल को भोपाल के टीटी नगर डॉ. अंबेडकर जयंति मैदान पर बंजारा समाज की महासभा का आयोजन होगा। महासभा की तैयारीयो पूरी कर हो चुकी है। प्रदेशभर के टांडो और गांवो से बंजारा समाज के लोग भोपाल आने लगे है। महासभा में हजारो की संख्या मे बंजारा समाज के लोगो का जमावडा होगा। बंजारा समाज द्वारा 11 सूत्रिय मांगो को लेकर सरकार से मांग करेगे। साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा पुर्व मे बंजारा समाज से किए गए वादो को याद दिलाएंगे।
यह जानकारी बंजारा नेता और महासभा आयोजन के प्रमुख आर. सागर कछावा ने दी। बंजारा नेता कछावा ने बताया कि भोपाल मे 8 अप्रेल ष्शानिवार को टीटी नगर डॉ. अंबेडकर जयंति मैदान पर बंजारा समाज की महासभा आयोजित होगी। जिसमे प्रमुख रूप से 11 सूत्रिया मांगो को लेकर सरकार से मांग की जाएंगी। महासभा की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। प्रदेश भर से बंजारा समाज के लोग बडी संख्या मे भोपाल पहुचेगे। कछावा ने बताया कि महासभा के माध्यम से प्रदेश की भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को उनके द्वारा किए गए वादे जो आज तक पूरे नही हुए, उन्हें पूरा करने की याद दिलाई जाएंगी। साथ ही बंजारा समाज द्वारा सरकार को 11 सूत्रिय मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौपा जाएंगा। महासभा में हजारों की संख्या में बंजारा समाज के लोग भोपाल पहुचने लगे है। सरकार से बंजारा समाज की जो प्रमुख मांगे है उनमे प्रमुख रूप से महाराष्ट्र की तरह यहां पर भी आरक्षण मिले। बरसो से सरकारी जमीन पर खेती करने वाले बंजारा समाज को मालिकाना हक मिले। बंजारा समाज के टांडो को राजस्व गांव घोषित किया जाए। देशभर मे बंजारा समाज के लोग जो फेरी लगाकर व्यवसाय करते है उनको सरकार पहचान पत्र जारी करे और लोन की सुविधा मिले। कर्नाटक की तर्ज पर टांडा विकास का गठन हो। विकासखंड स्तर पर बालक बालिका पोस्ट मेट्रिक छात्रावास खोलने सहित 11 सूत्रिय मांगों को लेकर महसभा के माध्यम से सरकार से मांग करेगे। कछावा ने कहा प्रदेशभर से समाजजन भोपाल अधिक से अधिक संख्या में पहुचकर अपनी बंजारा समाज की आवाज बुलंद करे।