छतरपुर। हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर मोटे के महावीर धाम मंदिर परिसर में सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठान हवन पूजन और भंडारे का आयोजन किया गया। हम आपको बता दें कि हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर बुंदेलखंड के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मोटे के महावीर धाम में दर्शनों के लिए सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। इस अवसर पर मोटे के महावीर मंदिर सेवा समिति के युवाओं द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया पुजारी राममिलन शुक्ला ने बताया की विगत 35 वर्षों से हनुमान जयंती के अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान हवन पूजन और भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। वही मोटे के महावीर मंदिर सेवा समिति के मुकुल नायक ने जानकारी देते हुए बताया। की हनुमान जयंती पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आकर प्रसाद ग्रहण किया।