BREAKING NEWS
KHABAR : राजीव गांधी जयंती पर कुकड़ेश्वर में गूंजा.. <<     REPORT : अवैध खनिज कारोबार पर कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : खुले नाले में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा चालक,.. <<     KHABAR : थांदला के होटल एवं रेस्टोरेंट में खाद्य.. <<     KHABAR : रतलाम कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों का मौन.. <<     BIG NEWS : जोरदार भिड़ंत से दहला नीमच जिले का जावद,.. <<     KHABAR : हरिद्वार-ऋषिकेश तीर्थ यात्रा पर जाएंगे.. <<     KHABAR : युवा संगम में 467 युवाओं का रोजगार के लिए.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग का गिरा छज्जा,.. <<     KHABAR : जयकारों से गूंजा दूदरसी, संत रविदास जयंती.. <<     BIG REPORT : नीमच के खेल मैदान को लेकर कलेक्टर.. <<     KHABAR : 113 औद्योगिक एवं अन्य इकाइयों के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा लाइटर से.. <<     KHABAR : सद्भावना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया आछोड़ा लूटकांड का खुलासा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 6, 2023, 7:09 pm
BIG NEWS : राजस्थान का कपासन उप कारागृह और बंदी सुरेश, जब हुई ये बड़ी अनहोनी तो परिजनों ने लगाया जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप, कलेक्टोरेट में जमा हुई भीड़, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला मुख्यालय पर स्थित श्री सांवलियाजी राजकीय सामान्य चिकित्सालय में भर्ती एक बंदी की मौत हो गई। यह बंदी करीब 8-10 दिन से कपासन उप कारागृह में बंद था। इसने गुरुवार को दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी मिली तो बड़ी संख्या में परिजन कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्रित हो गए। वहीं जिला चिकित्सालय परिसर में मौजूद परिजनों ने जेल प्रशासन पर मारपीट का आरोप लगाया है। हंगामे की आशंका को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर तथा जिला चिकित्सालय में मोर्चरी के पास जाप्ता तैनात किया गया है। मामले की न्यायिक जांच होगी।
मिली जानकारी के अनुसार मेवदा कॉलोनी निवासी सुरेश कंजर को बुधवार को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इसका उपचार आईसीयू में चल रहा था। इसने गुरुवार सुबह 11 बजे बाद दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी मिली तो बड़ी संख्या में परिजन कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्रित होने लगे और जेल प्रशासन पर मारपीट की आरोप लगाया हैं। वही इसकी पत्नी, भाई व अन्य परिजन जिला चिकित्सालय में मौजूद रहे, जिन्होंने भी जेल प्रशासन पर मारपीट का आरोप लगाया। हंगामे के आशंका को देखते हुए कलेक्टर परिसर में जाप्ता तैनात किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE