नीमच। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद नवांकुर संस्था चाईल्ड रिलीफ मिशन फाउंडेशन के सेक्टर प्रभारी नवनीत सेन द्वारा जिला समन्वयक श्री वीरेंद्र सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में सेक्टर 4 की माह की प्रथम बैठक गांव कराडिया महाराज में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति एवं सेक्टर की समितियों की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिसमें मुख्यमंत्री की महत्वकांक्षी योजना लाडली बहन योजना का प्रचार प्रसार करना एवं ऑनलाइन आवेदन करने मैं सहयोग करने हेतु बताया गया एवं सारी गतिविधियों को एमपीजेएपी ऐप को भी डाउनलोड करवाया गया एवं साथ सबको बताया कि इस ऐप पर की हुई गतिविधि को अपलोड करना है। जल संरक्षण,ऊर्जा संरक्षण,आयुष्मान कार्ड योजना,स्वच्छता आदि के लिए जागरूकता अभियान चलाने हैं। नशामुक्ति की शपथ दिलवाई गई छोटे बच्चों को कराडिया समिति अध्यक्ष अनुज बैरागी,सचिव धर्मेंद्र,चीताखेडा से उपाध्यक्ष विमलेश चारण, ऋतुराज पोरवाल,अनमोल पोरवाल,शुभम पाटीदार,दिव्यांशु पाटीदार,हरिओम पाटीदार,वैभव गहलोत,विवेक बैरागी आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।