नयागांव। प्रतिवर्षानुसार इस बार भी खेड़ापति हनुमान मंदिर जावद रोड नयागांव (केशरपुरा) पर हनुमान जन्मोत्सव पर श्रीमारूति पंचकुण्डात्मक 22 वां त्रिदिवसीय महायज्ञ महोत्सव पूर्णाहुति एवं महाआरती व भण्डारे के साथ सम्पन्न हुआ। इससे पहले बुधवार रात्रि में हनुमान जी का अभिषेक किया एवं चोला चड़ाया व श्रृंगार किया गया। सुबह महायज्ञ यज्ञाचार्य पं. डाक. श्रवण कुमार शास्त्री ने अपने सहयोगी के साथ प्रारम्भ हुआ जो अभिजित बेला में पूर्णाहुति एवं महाआरती हुई और उसके बाद (प्रसाद) भण्डारा प्रारम्भ हुआ।
इस अवसर पर जिला नीमच काग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार अहीर ने भी महाआरती में भाग किया। वहीं आसपास के बाराह गांवो के श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया खेड़ापति हनुमान मंदिर के महंत श्री रामगिरी बापू व खेड़ापति मंदिर समिति के सहयोग से व्यवस्था को देख श्रद्धालु गणो ने प्रसंशा कि बाद में भजन-कीर्तन बालाजी भजनो पर महिलाओं व पुरूष श्रद्धालु खूब नाचे अन्त मैं खेड़ापति हनुमान मंदिर के महंत श्री रामगिरी बापू व खेड़ापति मंदिर समिति द्धारा प्रत्यक्ष अप्रत्क्ष रूप से सहयोग करने पर सभी का आभार व्यक्त किया गया।