BREAKING NEWS
KHABAR : राजीव गांधी जयंती पर कुकड़ेश्वर में गूंजा.. <<     REPORT : अवैध खनिज कारोबार पर कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : खुले नाले में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा चालक,.. <<     KHABAR : थांदला के होटल एवं रेस्टोरेंट में खाद्य.. <<     KHABAR : रतलाम कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों का मौन.. <<     BIG NEWS : जोरदार भिड़ंत से दहला नीमच जिले का जावद,.. <<     KHABAR : हरिद्वार-ऋषिकेश तीर्थ यात्रा पर जाएंगे.. <<     KHABAR : युवा संगम में 467 युवाओं का रोजगार के लिए.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग का गिरा छज्जा,.. <<     KHABAR : जयकारों से गूंजा दूदरसी, संत रविदास जयंती.. <<     BIG REPORT : नीमच के खेल मैदान को लेकर कलेक्टर.. <<     KHABAR : 113 औद्योगिक एवं अन्य इकाइयों के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा लाइटर से.. <<     KHABAR : सद्भावना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया आछोड़ा लूटकांड का खुलासा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 6, 2023, 8:11 pm
KHABAR : राज्यपाल गहलोत ने की श्री हर्कियाखाल बालाजी की पूजा-अर्चना, बोले- इनकी महिमा अपरंपार, महाआरती एवं महाप्रसादी में उमड़ा जनसैलाब, पढ़े खबर

Share On:-

नीमचI भगवान हनुमान आज भी इस धरती पर साक्षात रुप से है भगवान हनुमान जी की शक्ति विराट है भगवान हनुमान जी की शक्ति को कोई नहीं पहचान सकता हैंI  सच्ची भावना से भगवान की भक्ति करने वाले भक्त कि हमेशा हर इच्छा पूरी होती है सच्चे मन और श्रद्धा से जिसने भी भगवान हनुमानजी की भक्ति की है भगवान ने उसका बेड़ा हमेशा पार लगाया हैंI 
उक्त विचार कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने आज भगवान हनुमान जन्मोत्सव पर नीमच जिले के हरकिया खाल बालाजी धाम पर चैत्र नवरात्रि से प्रारंभ होने वाले 16 दिवसीय कार्यक्रम के समापन समारोह में  महाआरती एवं महाप्रसादी के आयोजन में व्यक्त किए I समारोह में बालाजी मंदिर के गुरुजी लक्ष्मी नारायण शर्मा, राज्यपाल गहलोत एवं समस्त अतिथियों का मंदिर समिति द्वारा शाल ओढ़ाकर एवं भगवान बालाजी की तस्वीर भेंट कर सम्मान किया गया I 
 महामहिम राज्यपाल गहलोत ने कहा कि हरकियाखाल बालाजी की महिमा अपरंपार है यहां पर भक्तों की श्रद्धा और भक्ति देखने लायक है,I बालाजी के दरबार में दर्शन मात्र से हर व्यक्ति की मनोकामना पूरी होती है,I समारोह में मध्य प्रदेश सरकार के उद्योग मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग,
 नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार , मंदसौर विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, विधायक जितेंद्र गहलोत, नीमच जिला कलेक्टर ,नीमच जिला पुलिस अधीक्षक, जेपी स्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड गुजरात के संचालक मयूर पटेल , प्रदेश उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस सोमिल नाहटा , वैश्य महासम्मेलन संभागीय अध्यक्ष  संतोष चोपड़ा , अग्रवाल समाज देसी पंचायत मंदसौर के अध्यक्ष आशीष गुप्ता अतिथि के रूप में मंचस्थ थे I भगवान बालाजी के दरबार में हवन पूर्णाहुति पंडित दशरथ भाई जी के सानिध्य में विद्वान पंडितों द्वारा संपन्न करवाई गई,I 
 कार्यक्रम का संचालन मंदसौर के वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र अग्रवाल ने करते हुए बताया कि प्रतिवर्ष हर्खियाखाल बालाजी मंदिर समिति द्वारा 16 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। जो चैत्र नवरात्रि एकम से प्रारम्भ होकर वैशाख माह की पूर्णिमा श्री हनुमान जन्मोत्सव पर हवन पूजन, महाआरती एवं महा प्रसादी के साथ समापन होता हैं.I कार्यक्रम में दूर दूर से भक्तजन आते हैं और श्री बालाजी महाराज के श्री चरणों में माथा टेक कर  आशीर्वाद प्राप्त करते हैं और सुख समृद्धि की कामना करते हैं और श्री बालाजी महाराज भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते है। 
महामहिम राज्यपाल एवं अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान गुरुजी लक्ष्मीनारायण शर्मा, मनीष पाटीदार, विनय पितलिया, कांता शर्मा, संदीप गर्ग, दिनेश  शर्मा, गोपाल  धामनोतिया ,अनिल शर्मा, संजय गर्ग नितेश संघवी, राहुल, राजेश, पहलादराय, राजू सोनी, मुकेश गर्ग, लोकेंद्र,पप्पू भाई ,अमित गर्ग ,मुरली मामा, रवि मेनारिया,  भूपेंद्र सोनी ,  नरेश चंदवानी, कन्हैया कुमावत ,राजू  नागर  सुनील ,रवि बैरागी, नकुल माहेश्वरी,  अभिषेक, अमन, विक्रम, करण ,शुभम, पलाश गर्ग ,कीर्तिश जैन निशांत ,सहित बड़ी संख्या में भक्तजनों ने किया, I आभार दिनेश शर्मा ने मानाI

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE