BREAKING NEWS
KHABAR : राजीव गांधी जयंती पर कुकड़ेश्वर में गूंजा.. <<     REPORT : अवैध खनिज कारोबार पर कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : खुले नाले में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा चालक,.. <<     KHABAR : थांदला के होटल एवं रेस्टोरेंट में खाद्य.. <<     KHABAR : रतलाम कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों का मौन.. <<     BIG NEWS : जोरदार भिड़ंत से दहला नीमच जिले का जावद,.. <<     KHABAR : हरिद्वार-ऋषिकेश तीर्थ यात्रा पर जाएंगे.. <<     KHABAR : युवा संगम में 467 युवाओं का रोजगार के लिए.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग का गिरा छज्जा,.. <<     KHABAR : जयकारों से गूंजा दूदरसी, संत रविदास जयंती.. <<     BIG REPORT : नीमच के खेल मैदान को लेकर कलेक्टर.. <<     KHABAR : 113 औद्योगिक एवं अन्य इकाइयों के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा लाइटर से.. <<     KHABAR : सद्भावना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया आछोड़ा लूटकांड का खुलासा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 6, 2023, 8:14 pm
NEWS : वंडर सीमेंट 1 करोड़ 80 लाख के सहयोग से करेगा 5 राजकीय विद्यालयों एवं समेकित खेल मैदान में निर्माण कार्य, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। वंडर सीमेंट लि., आर. के. नगर निम्बाहेड़ा के द्वारा सी.एस.आर. कार्यक्रम में संचालित ‘‘वंडर उडान’’ के तहत उदयलाल आंजना कैबिनेट मंत्री सहकारिता विभाग, राजस्थान सरकार की अनुशंसा एवं ग्राम सांगरिया में खेल मैदान हेतु की गई घोषणा के अनुसार कम्पनी के यूनिट हेड  नितिन जैन ने अति. जिला परियोजना समन्वयक समसा, चित्तौड़गढ़  प्रमोद दशोरा, पी.ई.ई.ओ जावदा  अरविन्द मुन्दडा, पी.ई.ई.ओ ढोरिया नन्दराम मेघवाल, पी.ई.ई.ओ बड़ोली माधोसिंह रविन्द्र उपाध्याय, प्रधानाध्यापक रा.उ.प्रा.वि. सांगरिया, मोहन कुमार आनन्द, प्रधानाध्यापक रा.उ.प्रा.वि. धीनवा, महेन्द्रपाल सिंह एवं कार्यवाहक प्रधानाध्यापिका रा.उ.प्रा.वि. साकरिया पवन शेखावत को विद्यालयों में निर्माण कार्य संपादित करवाने हेतु वंडर सीमेंट द्वारा जन सहयोग राशि 1 करोड़ 80 लाख रुपये के चौक हस्तान्तरित किये।
इस अवसर पर जैन ने बताया कि ग्राम सांगरिया में माननीय मंत्री महोदय द्वारा विद्यालय के खेल मैदान हेतु की गई घोषणा के अनुसार कम्पनी द्वारा समेकित खेल मैदान के निर्माण के लिये राशि 18.32 लाख रुपये, रा.उ.प्रा.वि. सांगरिया में चारदीवारी, स्वागत द्वार, शौचालय इकाई सहित अन्य निर्माण कार्यों के लिये राशि 21.52 लाख रुपये, रा.उ.मा.वि. बड़ोली माधोसिंह में 4 कक्षा-कक्ष निर्माण हेतु राशि 38.80 लाख रुपये, रा.उ.प्रा.वि. साकरिया में 4 कक्षा-कक्ष, स्वागत द्वार, बालिका शौचालय, पेयजल टंकी निर्माण हेतु राशि 38.37 लाख रुपये, रा.उ.मा.वि. ढोरिया में कक्षा-कक्ष, बॉस्केटबॉल कोर्ट, शौचालय इकाई, पेयजल टंकी निर्माण हेतु राशि 34.68 लाख रुपये तथा रा.उ.प्रा.वि. धीनवा में 2 कक्षा-कक्ष, चारदीवारी, स्वागत द्वार, पेयजल टंकी निर्माण हेतु राशि 27.91 लाख रुपये का सहयोग किया गया है। जिससे उक्त समस्त विद्यालयों में आवश्यक निर्माण कार्य शीघ्र ही प्रारम्भ होंगे। वंडर सीमेंट लि. द्वारा परियोजना क्षेत्र में निम्बाहेड़ा ब्लॉक के राजकीय विद्यालयों के उन्नयन हेतु शिक्षा विभाग को निरन्तर सहयोग किया जा रहा है। साथ ही विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, कम्प्यूटर लेब, विद्यार्थियों के लिये फर्नीचर सेट, विधुतीकरण, सी.सी.टी.वी. कैमरा लगवाना, खेल मैदानों का विकास, हर्बल गार्डन, पौधारोपण जैसे कई महत्वपूर्ण सहयोग किये जा रहे हैं।
राजकीय विद्यालयों को मिले इस अमूल्य सहयोग के लिये अति. परियोजना समन्वयक, समसा प्रमोद दशोरा ने शिक्षा विभाग की और से कम्पनी प्रबन्धन को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा की शैक्षणिक संस्थानों के उन्नयन के लिये वंडर सीमेंट लि. के सहयोग एवं तत्परता से पुरे क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों का स्वरुप बदला है साथ ही विद्यालयों के नामांकन में भी वृद्धि हुई है। इस दौरान में शिक्षा विभाग से लोकेश शर्मा, तुलसीराम प्रजापत, सत्यनारायण आमेटा, हरीश ताणान, पुष्पेन्द्र आमेटा  कुलदीप सिंह चौधरी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE