BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 6, 2023, 8:21 pm
BIG NEWS : नीमच का जिला अस्पताल फिर आया सुर्खियों में, डिलीवरी के लिए पहुंची महिला को चिकित्सक ने बिना जांच किए ही कर दिया रैफर, परिजनों ने किया हंगामा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिला चिकित्सालय में गुरुवार को विवाद और हंगामे की स्थिति बनी। यहां नयागांव से बीती रात 2 बजे के लगभग डिलीवरी के लिए अपने परिजनों के साथ आई एक महिला रातभर परेशान होती रही। जिसे सुबह होने के बाद ड्यूटी डॉक्टर के अधीनस्थ कर्मचारी महिला नर्स ने जांच के बाद फोन डॉक्टर को महिला की स्थिति बताई। इस पर महिला चिकित्सक ने बिना देखे फोन पर ही रेफर करने की सलाह दे डाली। जिसके बाद मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। हंगामा होता देख अन्य चिकित्सक व ड्यूटी डॉक्टर भी मौके पर पहुंचे। जहां महिला की जांच के बाद महिला को रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक महिला चिकित्सक की ड्यूटी थी, परंतु वह बिना बताए अन आफ़ियशल तरीके से अपने ड्यूटी समय 8 बजे की बजाय 11 बजे जिला अस्पताल पहुंची थी। जिसके कारण डिलेवरी के लिए आई महिला परेशान होती रही। 
उक्त मामले में पीड़ित महिला के परिजन अभिषेक गुप्ता ने बताया कि बीती रात 2 बजे के लगभग वह उसकी पत्नी शिवानी गुप्ता उम्र 29 वर्ष निवासी नयागांव को नीमच जिला चिकित्सालय डिलीवरी के लिए लेकर पहुंचा था, परंतु यहां रात में चिकित्सक नहीं होने के कारण किसी ने उनकी देखभाल नहीं की और सुबह होने के बाद जिला अस्पताल में मौजूद नर्सों ने शिवानी का चेकअप किया और ड्यूटी चिकित्सक को फोन पर महिला की स्थिति से अवगत कराया। इस पर ड्यूटी चिकित्सक ने रेफर करने की सलाह दे दी। चिकित्सक 11 बजे तक हॉस्पिटल नहीं पहुंचे थी। उसके पूर्व ही नर्सों ने रेफर पर्ची पर हमारे साइन करवा लिए और प्लेटलेट बॉर्डर लाइन पर होने की बात करते हुए मंदसौर रेफर कर दिया। लेकिन मंदसौर भी हमें भर्ती नहीं किया गया और वहां से चिकित्सकों ने इंदौर के लिए रेफर किया है जिला अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों द्वारा हमें सही सलाह नहीं दी गई जिसके कारण हम परेशान होते रहे। उक्त मामले में सिविल सर्जन ए के मिश्रा ने बताया कि शिवानी गुप्ता के प्लेटलेट बॉर्डर लाइन पर थे जिसका उपचार यहां नहीं हो सकता था इसलिए उन्हें रेफर किया गया है वही चिकित्सक के समय पर उपस्थित नहीं होने की बात है तो उस मामले में हमने रोस्टर बना रखा है यदि ड्यूटी चिकित्सक समय पर ड्यूटी पर नहीं पहुंचे हैं तो दिखवाते है उचित कार्रवाई की जाएगी। क्या होता है प्लेटलेट- चिकित्सको के अनुसार प्लेटलेट्स हमारे शरीर की ऐसी कोशिकाएं होती हैं जो ब्लड को बहने से रोकती है. शरीर में किसी इंजरी या अन्य कारण से वेसल्स से ब्लीडिंग होने पर प्लेटलेट्स की मदद से ब्लड को रोका जाता है. लो प्लेटलेट्स की संख्या नियमित शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती है. यदि किसी स्थिति में प्लेटलेट्स की संख्या में कमी या वृद्धि होने लगता है तो कई तरह की बीमारियाँ होना शुरू हो जाती हैं. आमतौर प्लेटलेट्स की कमी समस्या का कारण बनती है.प्लेटलेट्स डैमेज टिश्यू को ठीक करने के साथ ही ब्लडिंग होने से रोकता हैं. इस होमियोस्टेसिस के रूप में भी जाना जाता है. प्लेटलेट्स ब्लड में मौजूद एलेमेंट्स होते हैं, जो पानी के समान द्रव और कोशिकाओं से बनी होते हैं. इन सेल्स में ऑक्सीजन को ले जाने वाली रेड ब्लड सेल्स भी होता हैं।प्लेटलेट्स ब्लड में मौजूद माइक्रो पार्टिकल्स होते हैं जिनको मेडिकल चेकअप के दौरान देखा जाता है. शरीर पर चोट लगने के बाद ब्लड में मौजूद प्लेटलेट्स को संकेत मिलना शुरू हो जाता हैं, जिससे वह इंजरी और ब्लीडिंग वाले हिस्से पर पहुंचकर ब्लड को रोकते हैं.गर्भवती महिलाओं को अक्सर प्लेटलेट्स की कमी होने का खतरा भी रहता है, जो मां और बच्चे दोनों की हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता है। रक्त में प्लेटलेट्स की सामान्य संख्या 150,000 से 450,000 होती है और इनकी संख्या 150,000 से कम होने की स्थिति को थ्रोम्बोसाइटोपेनिया कहा जाता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE