देवास। ग्राम नागूखेड़ी में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में धूमधाम से हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। मंदिर में विशेष पूजा अर्चना हवन कर भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में भक्तजनों ने प्रसादी ग्रहण किया। मंदिर पुजारी सर्वेश्वर दास काठिया बाबा ने बताया कि यह मंदिर काफी प्राचीन है। और इसमें दूर दराज से भक्तगण दर्शन करने पहुंचते हैं। यहां पर बाबा हनुमान डबल रूप में विराजित है। इसलिए इस मंदिर को डबल हनुमान मंदिर कहा जाता है। यहा प्रतिवर्ष साल मे तीन भंडारे होते हैं। जिसमे भारी संख्या भक्त जन बाबा हनुमान के दर्शन करते हैं। और प्रसादी ग्रहण करते हैं।