मंदसौर। हनुमानजी के जन्मोत्सव पर्व के पावन अवसर पर मंदसौर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याक्षी एवं किसान नेता महेन्द्र सिंह गुर्जर ने श्री तलाई वाले बालाजी के प्रातःकालीन दर्शन कर आरती में शामिल हुए।
अंचल के रेवासदेवडा क्षेत्र के प्रसिद्ध बाग वाले बालाजी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना कर बालाजी के दर्शन कर क्षेत्र के विकास एवं सुख समृद्धि की प्रार्थना कर भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर सभी भक्तों को हनुमान जयंती की शुभकामनाए दी।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता मंजीत सिंह टुटेजा, राजेन्द्र कुमावत, भारत राठौर, गोपाल कुमावत सहित बड़ी संख्या में बालाजी के भक्तगण उपस्थित थे।