मनासा। नगर की कृषि उपज मंडी में स्थित मन भावन हनुमान मंदिर पर गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव बड़ी धूम धाम से मनाया गया। सुबह से ही भक्तगणों द्वारा मंदिर की फूलों व लाइट डेकोरेशन से भव्य साज सज्जा की गई। व भक्तों द्वारा सुंदरकांड का पाठ किये गए। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन भी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मौजूद रहा तथा दिन भर मंदिर में भक्तों का आनाजाना लगा रहा। वही शाम की 7 बजे करीब हनुमान जी की महाआरती की गई एवं 56 भोग का आयोजन किया गया। व भगवान राम व हनुमान जी के भव्य भजनों पर भक्तों ने नाचते झूमते उत्सव मनाया। आयोजन के पश्चात महा प्रसादी वितरित की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में नगर के रहवासियों ने मंदिर पंहुच हनुमान जी के दर्शन कर प्रसादी का लाभ लिया।