गुना। पतंजलि युवा भारत द्वारा जिला युवा प्रभारी योगाचार्य महेश पाल के मार्गदर्शन में विद्यार्थियो के लिए तीन दिवसीय विशेष योग शिविर स्वतंत्रता पार्क योग भवन गुना में प्रारंभ किया गया। जिसमें अतिथि पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी बाबूलाल यादव, संरक्षक हरिसिंह यादव, भाजपा मीडिया प्रभारी विकाश जैन द्वारा दीप प्रज्वलन कर विधिवत योग शिविर प्रारम्भ किया गया। जिसमें बच्चों से जुड़ी समस्याओ से सम्बन्धित योग अभ्यास कराए जा रहे हैं। जिसमें बच्चों का पढ़ाई में मन न लगना, बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकाश से सम्बन्धित जुडी समस्याओं के लिए, जो विद्यार्थी योगासन प्रतियोगिता में पार्टिसिपेट करना चाहते हैं। जो जिले से लेकर नेशनल लेवल तक खेलना चाहते है। उन सभी विधार्थियो के लिए विशेष आसनों के अभ्यास योग शिक्षक संदीप सिंह लोधा द्वारा कराए गए प्रणायाम का अभ्यास केंद्रीय विद्यालय गैल विजयपुर की योग शिक्षिका कुनिका लोधा द्वारा कराया गया।