रेवली देवली। मनासा रोड स्थित भट्टे वाले बालाजी मंदिर पर गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव बड़ी धूम धाम से मनाया गया। सुबह से ही भक्तगणों द्वारा मंदिर की फूलों , गुब्बारे एवं भगवा झंडे के साथ लाइट डेकोरेशन से भव्य साज सज्जा की गई। व भक्तों द्वारा हवन, एवं हनुमान चालीसा का पाठ किये गए।
इस अवसर क्षेत्र के प्रसिद्ध पंडित विष्णु प्रसाद शर्मा द्वारा बालाजी मंदिर पर यज्ञ संपन्न कराया गया। इस दौरान दिन भर मंदिर में भक्तों का आनाजाना लगा रहा। वही शाम की 7 बजे करीब हनुमान जी की महाआरती की गई एवं 56 भोग का आयोजन किया गया। भगवान राम व हनुमान जी के भव्य भजनों पर भक्तों ने नाचते झूमते उत्सव मनाया। आयोजन के पश्चात महा प्रसादी वितरित की गई।
इस दौरान बड़ी संख्या में नगर के रहवासियों ने मंदिर पंहुच हनुमान जी के दर्शन कर प्रसादी का लाभ लिया। मंदिर पुजारी हेमचंद्र नागदा, मुख्य सेवादार लाला नागदा, दिनेश कुमावत, दिनेश नागदा, रामप्रसाद नागदा, विष्णु प्रसाद नागदा आदि बड़ी संख्या में दिनभर सेवा में लगे रहे और नीमच मनासा मार्ग पर पूरा ही क्षेत्र भगवा मय हो गया।