BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 7, 2023, 12:33 pm
BIG NEWS : गरोठ बस स्टैंड पर नहीं रुक रही शराबियों की धमाल, माताओं-बहनों ने दर्ज कराई शिकायत, जनप्रतिनिधि व प्रशासन बेबस, पढ़े कमलेश प्रजापति की खबर 

Share On:-

गरोठ। मध्यप्रदेश सरकार ने नई आबकारी नीति के तहत शराब दुकानों में अहाते में बिठाकर शराब पिलाने पर रोक लगाई है और यह नई नीति 1 अप्रैल से लागू भी कर दी गई है परंतु 6 दिन बीत जाने के बाद भी गरोठ में मध्यप्रदेश सरकार की इस नई आबकारी नीति का पालन नहीं हो रहा है। शराब ठेकेदार द्वारा सरकार की इस नीति की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। सबसे बड़े आश्चर्य की बात तो यह है कि यहां के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को यह बात मालूम होने के बाद भी ना तो वे इन शराब दुकानों को हटा पा रहे हैं ना ही गरोठ में पदस्थ अधिकारी इस संबध में जागरूक दिखाई दे रहे हैं जिसके चलते बस स्टैंड पर यात्राएं करने वाली महिलाएं छात्राओं को शराबियों की अश्लील फब्तियां व गालियां सुनने को मिल रही है जिसके चलते वह शर्मसार हो रही है और यहां के जनप्रतिनिधियों को कोस रही है।
जानकारी के मुताबिक गरोठ नगर के बस स्टैंड पर शराब ठेकेदारों द्वारा देसी तथा अंग्रेजी की कंपोजिट शराब दुकान संचालित की जा रही है दुकान संचालक द्वारा दुकान के सामने बिठाकर अवैध रूप से लोगों को शराब बेचकर वहीं पर बिठाकर पिलाने का कार्य भी किया जा रहा है। जबकि नई आबकारी नीति में शराब दुकानों के अंदर बिठाकर तथा बाहर शराब पिला ही नहीं सकते हैं। लेकिन इस दुकानदार द्वारा इन सभी नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है शराब खुले में बेचकर दुकान के सामने ही बैठकर पिलाई जा रही है जिसके चलते पूरा बस स्टैंड मयखाने में तब्दील होता दिखाई दे रहा है इतना ही नहीं शराब दुकानदार द्वारा शराबियों की सेवा के लिए वहां पर पानी की टंकी भरकर भी पेयजल की व्यवस्था की जा रही है।वही बस स्टैंड क्षेत्र में कई परिवारों के देवताओं के भी स्थान है।

जनप्रतिनिधियों को कोस रहे हैं लोग-
गरोठ बस स्टैंड शराब दुकान के सामने गुरुवार को शराब पीकर एक शराबी कपड़े खोलकर धमाल मस्ती करता रहा जिसके चलते व्यवसाई व यात्री परेशान होते रहे। यहां के बस स्टैंड पर इस तरह के नजारे अब आम हो चले हैं। सबसे बड़े आश्चर्य की बात तो यह है कि यहां के सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले जनप्रतिनिधियों को यह बात मालूम होते हुए भी कोई भी कार्यवाही नहीं कर रहे हैं। जबकि शामगढ़ में रहवासियों के विरोध के बाद वहां के जागरूक नगर परिषद अध्यक्ष कविता नरेंद्र यादव द्वारा पहल कर क्षेत्रीय विधायक तथा प्रदेश के कैबिनेट मंत्री हरदीपसिंह डंग की मदद से 1 अप्रैल से ही वहां पर सिनेमा रोड का ठेका अन्यत्र स्थानांतरित करवा दिया गया है।


ब्लॉक कांग्रेस ने दिया दस दिन की चेतावनी-
गरोठ बस स्टैंड की इस शराब दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित कराने को लेकर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भवानीशंकर धाकड़ ने चेतावनी दी है कि 10 दिन के अंदर अगर यह शराब दुकान अन्यत्र स्थानांतरित नहीं की गई तो ब्लॉक कांग्रेस द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

शराब दुकानों पर करेंगे कार्रवाई-
बस स्टैंड डिस्ट्रिक्ट चढ़ा दुकानों पर यदि नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है तो उसके विरुद्ध शीघ्र ही कार्यवाही की जाएगी।- रविंद्र परमार एसडीएम गरोठ

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE