BREAKING NEWS
KHABAR : राजीव गांधी जयंती पर कुकड़ेश्वर में गूंजा.. <<     REPORT : अवैध खनिज कारोबार पर कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : खुले नाले में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा चालक,.. <<     KHABAR : थांदला के होटल एवं रेस्टोरेंट में खाद्य.. <<     KHABAR : रतलाम कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों का मौन.. <<     BIG NEWS : जोरदार भिड़ंत से दहला नीमच जिले का जावद,.. <<     KHABAR : हरिद्वार-ऋषिकेश तीर्थ यात्रा पर जाएंगे.. <<     KHABAR : युवा संगम में 467 युवाओं का रोजगार के लिए.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग का गिरा छज्जा,.. <<     KHABAR : जयकारों से गूंजा दूदरसी, संत रविदास जयंती.. <<     BIG REPORT : नीमच के खेल मैदान को लेकर कलेक्टर.. <<     KHABAR : 113 औद्योगिक एवं अन्य इकाइयों के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा लाइटर से.. <<     KHABAR : सद्भावना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया आछोड़ा लूटकांड का खुलासा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 7, 2023, 12:37 pm
KHABAR : सरवानिया में बालाजी का भंडारा, हनुमान भक्तों की उमड़ी भीड़, शोभायात्रा में पांच विमान, लोगों ने पूरे मार्ग पर बिछाएं पलक पावड़े, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर 

Share On:-

सरवानिया महाराज। शहर के नीमच-सिंगोली रोड स्थित श्री पंचमुखी बालाजी मंदिर पर विशाल बालाजी के भक्तों का भण्डारे का आयोजन हुआ। गुरुवार को हनुमान जन्मोउत्सव के पावन पर्व पर विशाल भण्डारा मंदिर परिसर पर प्रातः 9 बजे प्रारंभ हुआ। जिसमे आस पास सहित नगर के हजारों धर्म प्रेमी बन्धुओ ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। ओर इस विशाल आयोजन को सफल बनाया। शहर में पांच बालाजी मंदिर है और प्रतिवर्ष अलग अलग मन्दिर द्वारा भण्डारे का आयोजन किया जाता है। ओर इस वर्ष यह आयोजन श्री पंचमुखी बालाजी मंदिर पर आयोजित किया गया। इस आयोजन की तैयारी समिति के सदस्यों द्वारा पिछले 8 दिन से की जा रही थी। जो इस विशाल भण्डारे के आयोजन के साथ सम्पन हुए। इस आयोजन में नगर के धर्मप्रेमी बन्धुओ के साथ समिती के सक्रिय सदस्यों ने भी तन मन धन से पूरा सहयोग किया। इस भंडारे के सफल आयोजन पर समिति के सक्रिय सदस्यों ने सभी नगरवासियों, जनप्रतिनिधियो, पुलिस प्रशासन, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, व नगर परिषद का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। भंडारे के आयोजन की समाप्ति के पश्चात पांचो मन्दिर की सामूहिक शोभायात्रा निकाली गई। जिसमे शहर के रावला चोक स्थित बालाजी मंदिर, जावी रोड़ स्थित बालाजी मंदिर , आमलीभाट रोड स्थित बालाजी मंदिर, देव तलाई स्थित बालाजी मंदिर समिति अपने बालाजी को सजी धजी झांकियों के साथ 4 बजे श्री पंचमुखी बालाजी मंदिर परिसर लेकर पहुंचे, जहा मन्दिर के अध्यक्ष बबलु माली व पुजारी शुक्लाजी के द्वारा सभी मंदिरों से आये बालाजी की पूजा अर्चना की। तत्पश्चात शोभायात्रा प्रारंभ हुई जो बस स्टैंड, जावी चौराया, पिपलीचौक, सदर बाजार होते हुए रावला चोक स्थित वीर बालाजी मन्दिर पहुची, जहा आरती के पश्चात समापन हुआ। शोभायात्रा का नगर के प्रमुख मार्गाे पर फूल मालाओं से स्वागत किया गया व समाज सेवियो द्वारा छाछ, रसना, बादामशेख, खिचड़ी बांटी गई। इस विशाल शोभायात्रा में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने भी पहुच कर बालाजी का आशिर्वाद लिया व पांचों मंदिर के अध्यक्षों को साफा बंधवाकर केसरिया दुपट्टे से उनका सम्मान किया। नगर परिषद अध्यक्ष व पार्षदों ने भी मंदिर के अध्यक्षों को साफा बंधवाकर उनका सम्मान किया। शोभायात्रा में हजारों लोग शामिल हुए जो श्री राम, वीर हनुमाना..... भजनों पर जमकर थिरकते हुए नजर आए। इस अवसर पर पूरा शहर भगवामय नजर आया। इस दौरान पुलिस व प्रशासन भी पूरी तरह से चौकन्ना रहा और शहर की निगरानी में कोई कोरकसर नहीं छोड़ी। सुरक्षा की दृष्टि से एसडीएम शिवानी गर्ग ,  तहसीलदार देवेंद्र कछावा ,  नायब तहसीलदार म्रणाली तोमर , एसडीओपी रामतिलक मालवीय , थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ठाकुर , चोकी प्रभारी आई.के तिवारी सहित पटवारी ,ग्राम कोटवार मौजूद रहै।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE