भौरासा। नगर में हनुमान जन्मोत्सव उत्सव बड़ी भक्ति भावपूर्ण से मनाया गया। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त बाबा बजरंगबली का जन्मोत्सव का पर्व क्षेत्र और नगर में बड़े भक्ति भावपूर्ण से मनाया गया। नगर के विभिन्न हनुमान मंदिरों पर 1 दिन पूर्व से ही साथ सजावट व सुंदरकांड आरती का आयोजन शुरू हो गया था। जिसमें भोरासा फंटे पर स्थित श्री बालाजी महाराज मंदिर पर पंडित अशोक नागर अभय नागर के द्वारा विशेष श्रृंगार किया गया। व नगर के प्रसिद्ध गड़ी हनुमान मंदिर पर पुजारी राजेन्द्र शर्मा द्वारा बाबा का आकर्षक श्रृंगार किया गया।
इसी प्रकार छोटा हनुमान चौक में हनुमान मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। वही बाबा की आरती बड़े ही धूमधाम के साथ की गई व आरती के दौरान आतिशबाजी की गई। आरती के पश्चात सुंदरकांड का पाठ आयोजन किया गया। इसी प्रकार बड़े हनुमान चौक मंदिर पर बाबा खेड़ापति का आकर्षक श्रृंगार किया गया। व महाप्रसादी वितरित की गई। वही नगर परसाई नगर परिषद अध्यक्ष संजय जोशी के द्वारा 1 कुंटल 5 किलो देसी घी की नुक्ती का वितरण करवाया गया। इसी तरह खेड़ा स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर पर सुंदरकांड व महा आरती प्रसादी का वितरण किया गया। एवं ग्राम कूलाला मैं भी ग्राम वासियों के द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। वही नराना में भी हनुमान मंदिर पर एक विशाल भंडारे का आयोजन भी रखा गया था।