मनासा। देवरी खवासा हनुमान जन्म उत्सव के पावन पर्व पर हनुमान मंदिर पर बड़े ही धूमधाम से हनुमान जन्मोत्सव का पावन पर्व मनाया गया। जिसमें बालाजी महाराज का महाभिषेक किया गया। वहीं शाम को महाप्रसादी वितरण की गई। वह भजन मंडली के द्वारा रात्रि को जागरण भी किया गया। हनुमान जन्म उत्सव के पावन पर्व पर साल में एक बार हनुमान मंदिर पर दानपेटी खोली जाती है। इस वर्ष भी वरिष्ठ नागरिकों के द्वारा दान राशि गणना की गई। अंबाराम गुर्जर सरपंच प्रतिनिधि बद्री लाल गुर्जर जेसीबी गोपाल राठौर सुरेश राठोर मोहनलाल राठौर जगदीशचंद सोनी अमित गुर्जर किशोर राठौर आदि के द्वारा की गई।