भगवानपुरा। श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुवार को विहिप बजरंग दल द्वारा भगवानपुरा में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमे डीजे व झांकियां सम्मिलित हुई।
इस दौरान ग्रामवासियों ने बड़ी संख्या में शोभायात्रा में शामिल होकर धर्मलाभ लिया। शोभायात्रा श्रीराम मंदिर से प्रारम्भ हुई एवं पूरे नगर में भ्रमण किया। यात्रा में शामिल श्रीराम जी की झांकी ग्रामीणों में आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। साथ ही पुलिस प्रशासन ने मुस्तैदी से सुरक्षा का जिम्मा संभाला व शांति से कार्यक्रम का समापन करवाया।