नीमच। शहर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर बच्चों ने स्कूल से स्थानीय मंदिर तक जय श्री राम के नारों के साथ एक रैली निकाली। इसके बाद मंदिर पर बच्चों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। दरअसल स्कूली बच्चों में धार्मिक संस्कार के प्रोत्साहन के लिए यह आयोजन किया गया था। मामले में स्कूल की दर्शना जोशी ने बताया कि जब भी हम किसी भी संकट या विषम परिस्थिति में होते हैं, तब उनका ध्यान करने से सभी संकट दूर हो जाते हैं और यही बात हम बच्चों को हनुमान जन्मोत्सव पर बता रहे है। उन्होंने कहा कि बच्चों में संस्कृति को जीवंत रखने के लिए इस तरह के आयोजन आज की जरूरत है। इस दौरान बच्चों के साथ स्कूल स्टाफ़ मौजूद रहा।