नीमच। महावीर इंटरनेशनल की राष्ट्रीय स्तर की गवर्निंग बॉडी में नीमच के सामाजिक कार्यकर्ता और कारोबारी मनोहर (शम्भू) बम्ब का चयन किया गया है। उनके मनोनयन का ऐलान और शपथग्रहण समारोह बीते दिनों जयपुर में सम्पन्न हुआ। महावीर इंटरनेशनल रीजन-7 में वर्ष 2023 से 2025 तक के लिए मनोहर बम्ब का चयन चुनाव के जरिए हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जैन (दिल्ली) ने गवर्निंग बॉडी को शपथ दिलाई। बम्ब के चयन पर नीमच महावीर इंटरनेशनल केन्द्र के अध्यक्ष प्रदीप बोडावत, सचिव जितेन्द्र सकलेचा, महिला विंग अध्यक्षा रेखा जैन, सूरजमल अग्रवाल, के.के.जैन, आशा सांभर, रविन्द्र वीरवाल जैन, शोभाराम वीरवाल, माया वीरवाल एवं सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बधाई दी।