जावद। नगर में शासन प्रशासन द्वारा सम्मानित नंबर 1 अखाडा बस स्टैंड स्कूल मैंदान के पास श्री मनसापूर्ण बजरंग व्यायाम शाला श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर समीप राज्य राजस्थान के चित्तौडगढ जिले के श्री सावलियां सेठ स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर पर अखाडा उस्ताद मोहनलाल प्रजापत, नारायण सोमानी सहित उस्तादो का साफा बांधकर सम्मान किया। आकर्षण रथ पर सवार बालाजी महाराज की विशाल शौभायात्रा बैंड बाजो ढोल ढमाको की थाप पर भगवा ध्वज हाथो में लेकर जय जय सियाराम के जयघोष के साथ सावलिया सेठ मंदिर परिसर सहित नगर के प्रमुख मार्गाे से एतिहासिक रूप से निकली। शौभायात्रा में नारायण सोमानी सहित 6 वर्ष से लेकर छोटे बडे पहलवानो ने ढाल तलवार, बाना, पट्टा से लौंग काटना, डम्बरू, साईकल पर आयटम, चक्ररा पर भगवा ध्वज फहराना, मुदल चलाना सहित हैरत अंगेज करतब का प्रदर्शन दिखाकर जावद नगर का नाम रोशन किया। उपस्थित सैकडो महिला, पुरूष, युवाजनो ने पहलवानो की प्रशंसा की। रात्रि 9 बजे बालाजी महाराज को 56 प्रकार का भोग लगाकर महाआरती करके प्रसाद वितरित किया इसके साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर उस्ताद मोहनलाल प्रजापत, नारायण सोमानी, कारूलाल सेन, जोगेंदर शर्मा, हिरालाल कोली, रतनलाल रजक, प्रदीप भाटी, सत्यनारायण मेघवाल, मोहनलाल बलाई, शंकर सोलंकी, मुकेश मेघवाल, दश चंदेल, चेतन मालवीय, रितु सोलंकी, परी मेघवाल सहित छोटे बडे पहलवानगण मौजूद थे। आभार संकट मोचन हनुमान मंदिर मंडफिया ने माना।