हरदा। गर्मी की शुरुआत होते ही ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की अब दिक्कतों का सामना ग्रामीणों को करना पड़ जाता है। ग्रामीणों को पेयजल की दिक्कतों से निजात दिलाने के लिए कृषिमंत्री कमल पटेल ने 10 ग्राम पंचायतों को पानी के टैंकर वितरण किये। ताकि ग्रामीणों को पेयजल के लिए दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। कृषि मंत्री कमल पटेल ने हरदा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल हेतु 10 ग्रामों के लिए अपने विधायक निधि से प्रदत्त पेयजल टैंकरों का वितरण सर्किट हाउस, हरदा से किया।ग्रामवासियों एवं सरपंच, सचिवों ने उपस्थित होकर अपने अपने टैंकर ग्राम पंचायत लेकर रवाना हुए। इन ग्राम पंचायत को बारंगी, चौकड़ी, लोध्याखेडी, धुरगाड़ा, गांगला, ऐड़ाबेडा, सोन लाई, भुवनखेड़ी, नीलगढ़माल, बागरूल टैंकर वितरित किए गए।