BREAKING NEWS
KHABAR : राजीव गांधी जयंती पर कुकड़ेश्वर में गूंजा.. <<     REPORT : अवैध खनिज कारोबार पर कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : खुले नाले में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा चालक,.. <<     KHABAR : थांदला के होटल एवं रेस्टोरेंट में खाद्य.. <<     KHABAR : रतलाम कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों का मौन.. <<     BIG NEWS : जोरदार भिड़ंत से दहला नीमच जिले का जावद,.. <<     KHABAR : हरिद्वार-ऋषिकेश तीर्थ यात्रा पर जाएंगे.. <<     KHABAR : युवा संगम में 467 युवाओं का रोजगार के लिए.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग का गिरा छज्जा,.. <<     KHABAR : जयकारों से गूंजा दूदरसी, संत रविदास जयंती.. <<     BIG REPORT : नीमच के खेल मैदान को लेकर कलेक्टर.. <<     KHABAR : 113 औद्योगिक एवं अन्य इकाइयों के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा लाइटर से.. <<     KHABAR : सद्भावना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया आछोड़ा लूटकांड का खुलासा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 7, 2023, 5:35 pm
OMG : गजब हो गया! फेरे लेने से पहले दूल्हा-दुल्हन बैठे थाने के सामने, बोले- पुलिस वालों ने तो मेरी शादी ही बिगाड़ दी, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े पवन धाकड़ की खबर 

Share On:-

रतलाम। मध्यप्रदेश में रतलाम जिले के रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में चल रहे एक शादी समारोह के दूल्हा- दुल्हन सहित मेहमान आधी रात को पुलिस थाने पहुंचे और धरने पर बैठ गए। मामला गुरुवार रात का है। दूल्हा-दुल्हन और मेहमानों का आरोप था, शादी समारोह में चल रहे डीजे को बंद कराने आए दो पुलिस जवानों ने महिलाओं के साथ बदतमीजी की। रतलाम शहर में गुरुवार रात एक शादी समारोह में पुलिस की मौजूदगी से नाराज दूल्हा-दुल्हन फेरे लेने के पहले थाने पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। इस दौरान इनके साथ घर के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जो पुलिस से काफी नाराज नजर आए।दरअसल, शादी समारोह रेलवे के जूनियर इंस्टीट्यूट में चल रहा था। यहां सोलंकी परिवार में शादी चल रही थी। रात 11 बजे के बाद तक डीजे का शोर मचने की शिकायत पर पुलिस कार्यक्रम स्थल पहुंची और डीजे बंद कराया तो परिवार पुलिस से उलझ पड़ा। परिवार ने पुलिसकर्मियों को यह तक कह दिया कि यह तुम्हारा क्षेत्र नहीं है तो तुम यहां आए क्यों।

पुलिस पर आरोप-
इतना ही नहीं पुलिस पर आरोप लगाए। दूल्हे अजय सोलंकी की भाभी कोमल और परिवार के सदस्य दुल्हन को साथ लेकर थाना औद्योगिक क्षेत्र पहुंचे और थाने के जवानों पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। इनकी मांग थी कि थाना औद्योगिक क्षेत्र के चीता जवान ने बदतमीजी की है, ऐसे में उन पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

परिवार के सदस्यों का आरोप था कि जब थाना क्षेत्र जीआरपी का है, तो औद्योगिक क्षेत्र पुलिस यहां क्यों आई। कोई शिकायत थी तो जीआरपी यहां आती। देर रात पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ और परिवार लौट गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE